अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया 12 घंटे में बरामद, चार गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 23, 2023

अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया 12 घंटे में बरामद, चार गिरफ्तार।

अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया 12 घंटे में बरामद, चार गिरफ्तार।

  • आरोपी दो महीने से कर रहे थे अपहरण की प्लानिंग।

अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया 12 घंटे में बरामद, चार गिरफ्तार।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। यूपी के औरैया जिले से अपहृत मासूम को पुलिस ने कासगंज से सकुशल बरामद कर लिया है। घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव कनारपुर से बुधवार की सुबह अपहृत युग उर्फ अभिनव पांच वर्ष को पुलिस ने कासगंज जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौके से तीन व एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कुल चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। पुलिस अपहरण के पीछे की वजह जानने को आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी घटना का मास्टर माइंड व अपहृत बच्चे का चाचा है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि कासगंज पुलिस सहित स्पेशल टास्क फोर्स व अन्य टीम की मदद से बच्चा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में विशाल पुत्र राघवेंद्र दुबे सहित चार लोग हैं। इसमें कन्हैया, राहुल और एक महिला है। मुठभेड़ में जवाबी गोली विशाल के दाहिने पैर में लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा में उसे भर्ती कराया गया है।

अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया 12 घंटे में बरामद, चार गिरफ्तार।

पूछताछ में विशाल ने बताया कि दो महीने से यह सब प्लानिंग की गई थी। बतादें कि युग का बुधवार सुबह घर के बाहर खेलते समय कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके युग के पिता आलोक से उनके इकलौते पुत्र की रिहाई के एवज में 20 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी। आईजी प्रशांत कुमार भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। देर रात तक सर्विलांस सेल में बैठकर एसपी मानिटरिंग करती रहीं। जहां देर रात पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...