रायसेन/बरेली, 51 खप्पड़ जवारे के साथ की गई महाकाली की स्थापना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 23, 2023

रायसेन/बरेली, 51 खप्पड़ जवारे के साथ की गई महाकाली की स्थापना।

51 खप्पड़ जवारे के साथ की गई महाकाली की स्थापना।

रायसेन/बरेली, 51 खप्पड़ जवारे के साथ की गई महाकाली की स्थापना।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। इन दिनों शहर भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। प्रातः समय से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के द्वारा माता की पूजन-अर्चना का दौर दोपहर समय तक चलता है। शाम होते ही फिर मंदिरों में भक्ति माय माहौल बन जाता है। बीते चार दशक से जय महाकाल ग्रुप द्वारा चैत्र नवरात्र में माता महाकाली की स्थापना की जाती है। माता महाकाली के समक्ष 22 मार्च को घट द्वारे की स्थापना की गई। माता रानी के दरबार में सुबह-शाम भक्तजन पहुंचकर हाजिरी लगा रहे हैं। जय महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल धाकड़ ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए नवरात अष्टमी नवमी पर विशेष पूजन-आरती पंडो के द्वारा की जाती है। रामनवमी पर भव्य चल समारोह के साथ माता जी एवं ज्वारे की विदाई विसर्जन नर्मदा जी पहुंचकर किया जाता है। 31 मार्च शुक्रवार को शक्ति धाम बड़ा बाजार में जय महाकाल ग्रुप बरेली के तत्वाधान में विशाल देवी जागरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की जानी-मानी संगीत हस्तियां मौजूद रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...