रायसेन/बरेली, देवी मंदिरों में हवन और महाआरती का किया गया आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 29, 2023

रायसेन/बरेली, देवी मंदिरों में हवन और महाआरती का किया गया आयोजन।

देवी मंदिरों में हवन और महाआरती का किया गया आयोजन।

रायसेन/बरेली, देवी मंदिरों में हवन और महाआरती का किया गया आयोजन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर देवी मंदिरों में जहां माता रानी को जल अर्पण करने का दौर प्रातः समय से दोपहर समय तक चलता रहा। वहीं माता को जल अर्पण करने के बाद श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर प्रांगण के हवन में अष्टमी की आहुति श्रद्धालुओं के द्वारा छोड़ी गई। हवन कार्यक्रम का दौर भी दोपहर 2.00 बजे तक चलता रहा। वही महाकाली मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने अष्टमी की आहुति हवन में छोड़ी। वही वाराही माता मंदिर में देवी भजनों का कार्यक्रम चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से आज दिन तक चलता रहा। हजारों वर्ष पुराने वाराही माता मंदिर का इतिहास भी चमत्कारी है। इस मंदिर में अगर पुरातत्व विभाग के द्वारा खोजबीन की जाती है तो माता की मूर्ति खड़प्पा काल की उजागर होगी। मंदिर के आसपास निवासरत नागरिकों का कहना है कि हम 50 वर्ष से यही इस मूर्ति को देख रहे हैं, इसका इतिहास आज तक कोई भी नहीं बता सका है। वहीं देवी दुर्गा मंदिर, शक्ति धाम तांत्रिक शोध संस्थान में विराजमान माता रानी के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


जम्मू वाले लाल बाबा चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के संबंध में कहते हैं कि कथा अनुसार दो राक्षसों शुंभ और निशुंभ द्वारा देवताओं को हराए जानें के बाद देवलोक पर आक्रमण कर दिया गया। इसके बाद चंड व मुंड सेनापतियों को भेजा गया। तब इसी दिन यानी अष्टमी पर इस दौरान देवताओं की प्रार्थना पर मां पार्वती द्वारा देवी चंडी की रचना की गई। तब मां चंडी ने चंड और मुंड का वध किया। इसी दौरान मां पार्वत द्वारा चंडी देवी को चामुंडा नाम दिया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...