रायसेन, जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी, सूने आवास से दिन दहाड़े 50 हजार की नगदी व गहने चोरी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 28, 2023

रायसेन, जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी, सूने आवास से दिन दहाड़े 50 हजार की नगदी व गहने चोरी।

जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी, सूने आवास से दिन दहाड़े 50 हजार की नगदी व गहने चोरी।

रायसेन, जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी, सूने आवास से दिन दहाड़े 50 हजार की नगदी व गहने चोरी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर में दिन दहाड़े एक सूने घर में करीब तीन लाख से ज्यादा की चोरी हाे गई। वहीं बरेली में जेवरात चमकने के नाम पर एक महिला ठगी का शिकार हो गई। दो युवक सोने-चांदी के जेवर काे चमकने के नाम पर असली आभूषण लेकर फरार हो गए। इन दोनों ही वारदातों में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वार्ड 17 रायसेन निवासी तेज सिंह पवार के सूने मकान में दोपहर के समय चोरी हो गई। चोर यहां से 50 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब तीन लाख से ज्यादा बताई जा रही है। तेज सिंह की पत्नी रानी पवार मायके राजगढ़ गई थीं, जब वह मायके से लौटकर आईं तो यहां पर चोरी होने का पता चला। चोरी की वारदात उस वक्त हुई जब तेज सिंह पवार नौकरी करने के लिए कलेक्ट्रेट गए थे। चोरी का पता चलते ही वह घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

युवकों की बातों में आकर चमकाने के लिए दिए थे जेवर

बरेली के मारुति नगर में रहने वाले देवेंद्र मेहरा की पत्नी संस्कृति मेहरा ने दो युवकों की बातों में आकर अपने जेवर उन्हें चमकाने के लिए दे दिए। दोनों युवक पाउडर डालकर सोने की चेन और दो अंगूठी साफ करने लगे। इस दौरान युवकों ने उक्त जेवरात को बदलकर एक लाल पोटली देकर चलते बने। उन्होंने महिला से कहा था कि 10 मिनट बाद पोटली खोलना, तब यह चमकते हुए दिखाई देंगे। संस्कृति मेहरा को कुछ शक हुआ, तब तक दोनों युवक वहां से जा चुके थे। पोटली खोलकर देखी तो उसमें असली जेवर नहीं थे। इस रिपोर्ट पर बरेली पुलिस काॅलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त युवकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। आभूषणों की कीमत लगभग 40 हजार बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...