Post Top Ad
Sunday, April 9, 2023
महिला ने झोलाछाप डॉक्टर पर किडनी निकालने का लगाया आरोप।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुशालपुर निवासी रीना पत्नी उपेंद्र कुमार राजपूत ने कोतवाली में तहरीर दी है कि वर्ष 2022 जुलाई माह में मेंरे पति की तबियत खराब होने पर उसे लेकर बाबरपुर कस्बे के फफूंद रोड पर स्थिति मेडिकल स्टोर में क्लिनिक चला रहे झोलाछाप डाक्टर को दिखाया जिन्होेने जांच उपरांत किडनी में पथरी होने की बात कहते हुए इलाज शुरू कर दिया गया। आराम न मिलने पर झोला छाप उसे इटावा स्थित एक नर्सिंग होम में ले गया जहा किडनी में पथरी का आपरेशन करवा दिया तथा लाखों रुपए की ठगी की।
लेकिन आराम न मिलने पर पति को पुनः इटावा स्थित एक पैथोलिजी में ले गए। जहां उन्हें किडनी न होने की बात बताई गई। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। रीना ने आरोप लगाया है कि झोला छाप डाक्टर ने लाखों रुपए ठगी करते हुए उसके पति के शरीर से किडनी निकाल ली है कोई कार्यवाही करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिभूषण मिश्र ने मामला इटावा जनपद का है जहा पर मरीज का आपरेशन हुआ था जो भी कार्यवाही करनी हो वह इटावा जाकर करें।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद