हिंदू नववर्ष पर स्वयं सेवको ने किया पथ संचलन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 9, 2023

हिंदू नववर्ष पर स्वयं सेवको ने किया पथ संचलन।

हिंदू नववर्ष पर स्वयं सेवको ने किया पथ संचलन।

हिंदू नववर्ष पर स्वयं सेवको ने किया पथ संचलन।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। विकास खण्ड सहार में प्रतिपदा उत्सव भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड सहार का संघ के स्वयंसेवकों ने आरएसएस के गणवेश में पथ संचलन निकाला। वर्ग में शामिल होने सहार खण्ड से पहुंचे स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए। संचलन बिधूना रोड स्थित मन्नूलाल द्विवेदी महाविद्यालय सहार से विकास खण्ड कार्यालय एवं थाने के सामने से गुजरता हुआ तिराहा से अंबेडकर चौराहा से मां पारथेश्वरी रोड से होता हुआ पुन: मुन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय पहुंचा। हाथों में दंड, दिलों में राष्ट्रभक्ति का भाव संजोए सैनिकों की भांति कदम से कदम मिलाते हुए स्वयसेवको ने पथ संचलन से सामूहिक एकता, अनुशासन तथा राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। पथ संचलन का कस्बा के नागरिकों, समाजिक संगठनों, संघ की शाखाओं द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नागरिकों ने स्वयंसेवकों का अभिवादन भी किया।

हिंदू नववर्ष पर स्वयं सेवको ने किया पथ संचलन।

संघ के घोष दल की मधुर ध्वनि, स्वयंसेवकों की राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और अनुशासन का दर्शन सभी को रोमांचित कर रहा था। कदम से कदम मिलाते आगे बढ़ते स्वयंसेवको को देखने कस्बा की जनता उमड़ पड़ी। पथ संचलन में मुख्य रूप से जिला संघचालक रणवीर, खंड संघचालक अरविंद, जिला प्रचारक अनूप, सह विभाग कार्यवाह रविशंकर, सह जिला कार्यवाह हरवंश, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख आशीष, जिला प्रचार प्रमुख गोविंद, कुलदीप, अश्वनी पांडे, खंड कार्यवाह सहार डॉ. अरुण राजपूत, अनिल कौशल रजत पांडे शेष नारायण, राम अवतार वर्मा, ग्राम विकास टोली कानपुर आदि स्वयं सेवक बड़ी संख्या में शामिल हुए। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पथ संचलन के साथ मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...