Post Top Ad
Sunday, April 2, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसियों ने भाजपा को जमकर कोसा।
रायसेन/बरेली, कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसियों ने भाजपा को जमकर कोसा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल की अगवाई में उदयपुरा क्षेत्र के लगभग 5 से 10 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एक निजी गार्डन में पूरे विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रुप से मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों की कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर उपस्थिति रही। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन यहां पर आयोजित किया गया। मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के सूत्रधार विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक, जिले के प्रभारी, इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, संगठन प्रभारी कैलाश परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष मुमताज खान इसके साथ ही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष, अन्य संगठनों के पदाधिकारी, जिला पंचायत के सदस्य, जनपद के सदस्य, कई ग्रामों के सरपंच, क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता गण एवं सभी संगठनों के पदाधिकारी की मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे और भाजपा को भ्रष्ट निकम्मी और जनविरोधी सरकार बताया और संकल्प लिया की रायसेन जिले की चारों विधानसभा सीटे जीतकर कांग्रेस मध्यप्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर बाहर से यहां पहुंचे सभी कांग्रेसी जनों से विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने उनका आत्मीय अभिवादन और उनसे मिल मुलाकात की।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद