Post Top Ad
Sunday, April 2, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, गांव से न निकल सकें डंपर, इसलिए खोदी गहरी खाई और रास्ते में डलवा दी मिट्टी और बोल्डर।
रायसेन, गांव से न निकल सकें डंपर, इसलिए खोदी गहरी खाई और रास्ते में डलवा दी मिट्टी और बोल्डर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। नर्मदा तट अलीगंज में वैसे तो सरकारी स्तर पर कोई रेत खदान नहीं है, पर दबंग लोग अपने स्तर पर रेत का अवैध उत्खनन करवाते हैं। नर्मदा नदी के इस तट से रोजाना 40 से 50 ट्राली रेत उठाई जा रही थी। इसकी शिकायत गांव के लोग लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से कर रहे थे। लेकिन जब अधिकारियों ने अवैध उत्खनन करने वालों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणाें ने ही एकजुटता का परिचय देकर नर्मदा नदी की तरफ जाने वाले उन सभी रास्तों को मिट्टी का ढ़ेर लगाकर और वहां पर गहरी खुदाई करवाकर बोल्डरों को पटक कर पूरी तरह से बंद कर दिया, जहां से प्रतिदिन रेत भरने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर जाते थे। गांव के रास्ते से दिन-रात निकलने वाले रेत से भरे वाहनों को रोकने के लिए सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह पटेल और सचिव केशर सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नर्मदा तट वाले उन सभी रास्तों पर जगह-जगह मिट्टी के ढ़ेर लगवा दिए। इसके साथ ही गांव के लोगों ने अब अपने स्तर पर गांव में रेत लेने के लिए आने वाले वाहनों को गांव के बाहर ही रोकने की तैयारी कर ली है। ऐसे वाहनों को गांव के बाहर से ही लौटाया जा रहा है। इससे वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। हालांकि गांव के लोगों की एकजुटता के कारण रेत के वाहन अब गांव के अंदर नहीं जा पा रहे हैं।
जिले के खनिज विभाग को वित्तीय वर्ष 2022–23 में 20 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था। इसके विरुद्ध 20.14 करोड़ की खनिज राजस्व वसूली कर राजस्व मद में जमा कराई गई, जो लक्ष्य से अधिक है। जिला खनिज अधिकारी आरके कैथल ने बताया कि जिले भर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर साल भर में 120 प्रकरण दर्ज किए हैं, जिन पर 1.90 करोड रुपए अर्थ दंड लगाकर उसकी वसूली भी की गई है।
रायसेन जिले में नर्मदा तट पर करीब 56 रेत खदानें हैं। इनका ठेका एफोरिया माइनिंग और पुष्पा माइनिंग के पास है। नर्मदा तट से रेत उठाकर उसे कई शहरों तक पहुंचाया जा रहा है। इन दोनों कंपनियों ने करीब 49 करोड़ 41 लाख रुपए में इन रेत खदानों का ठेका लिया है।
गांव के रास्तों से निकलने वाले ट्रक, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रालियों को लेकर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों मेंं विरोध के सुर सुनाई देते रहे हैं। दो माह के भीतर अब तक तीन डंपरों को ग्रामीण आग के हवाले कर चुके हैं। 6 फरवरी को बाड़ी तहसील के गांव मनकापुर में ग्रामीणों ने दो डंपरों में आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तारी की है। 28 मार्च को बगलवाड़ा में भी रेत से भरे एक डंपर को ग्रामीणों ने जला दिया। इसके बाद भी रेत से भरे वाहन गांव के रास्ते से निकाले जा रहे हैं, इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह ने बताया कि मुख्य मार्ग से नर्मदा की ओर जाने वाला रोड ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रालियों के निकलने से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी रोड पर सरकारी स्कूल भी है, छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। इसके अलावा श्रद्धालु भी इस मार्ग से नर्मदा स्नान करने जाते हैं, लेकिन दिन-रात इस रोड से निकलने वाले रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों से बच्चों और श्रद्धालुओं को एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। यही कारण है की लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है।
जिले भर में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर लगातार कार्रवाई होती है। अवैध उत्खनन को सख्ती से रोका जाएगा। खदानों पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की जाती है, ताकि अवैध उत्खनन करने वालों में भय बना रहे। ग्रामीणों की शिकायत पर भी कार्रवाई की जाएगी।
आरके कैथल, जिला खनिज अधिकारी, रायसेन
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद