रायसेन, मछुआ कल्याण बोर्ड के राज्य कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त अध्यक्ष का समाजजनों ने गर्मजोशी से किया स्वागत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 20, 2023

रायसेन, मछुआ कल्याण बोर्ड के राज्य कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त अध्यक्ष का समाजजनों ने गर्मजोशी से किया स्वागत।

मछुआ कल्याण बोर्ड के राज्य कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त अध्यक्ष का समाजजनों ने गर्मजोशी से किया स्वागत।

रायसेन, मछुआ कल्याण बोर्ड के राज्य कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त अध्यक्ष का समाजजनों ने गर्मजोशी से किया स्वागत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मप्र मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सीताराम बाथम के प्रथम रायसेन नगरागमन पर उत्साह पूर्वक स्वागत किया। इसके बाद भोई रैकवार मांझी केवट समाज के लोग दो पहिया वाहन रैली निकालकर सहायक संचालक मत्स्य विभाग कार्यालय पहुंचे। मत्स्य विभाग में सहायक संचालक मत्स्य विभाग के अधिकारी सचदेव नागले एवं मत्स्य निरीक्षक एसके मालवीय की मौजूदगी में मप्र मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सीताराम बाथम ने अभिनन्दन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार व केंद्र की मोदी सरकार मांझी नाविक भोई समाज को मुख्य धारा से जोड़ने कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। चिंता की कोई बात नहीं है। गरीब मछुआरा समाज को मत्स्य पालन, मत्स्य आखेट, शासकीय प्रशासन की मछली पालन नीति एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार और मछली नीति से मछुआरा समाज को अवगत कराने के लिए यह प्रथम प्रयास है। कार्यक्रम में सहायक संचालक मत्स्य अधिकारी सहदेव नागले, अध्यापक सीताराम रैकवार ने कहा कि मछुआरों के उत्थान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई है जो मील का पत्थर साबित हो रही है। मंचासीन अतिथियों का फूलमालाओं और गुलदशते देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कन्हैया लाल रैकवार, जिलाध्यक्ष जगदीश मांझी, अशोक मांझी, अशोक नाविक, संजय रैकवार, संतोष नाविक, नर्बदा रैकवार, मिटठू लाल रैकवार, विनोद रैकवार, चिंटू रैकवार, डॉ. मद्रासी पप्पू भईया, दयाराम रैकवार, जालम सिंह रैकवार, मुकेश रैकवार, राजा रैकवार, ट्विंकल कीर, मनोज रैकवार, राजेश रैकवार, रंजीत मांझी, मुकेश रैकवार, राजेश मांझी, मनफूल केवट, डॉ. विनय मांझी, रामवीर कहार, जीतेंद्र रैकवार आदि उपस्थित हुए। मछुआ कल्याण बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम बाथम का समाजजनों द्वारा शॉल-श्रीफल ओढ़ाकर शानदार अभिनन्दन किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...