रायसेन, भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक हुई संपन्न, 9 वर्ष पूर्ण होने पर चारों विधानसभाओं में चलाया जाएगा विशेष जनसंपर्क अभियान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 21, 2023

रायसेन, भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक हुई संपन्न, 9 वर्ष पूर्ण होने पर चारों विधानसभाओं में चलाया जाएगा विशेष जनसंपर्क अभियान।

भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक हुई संपन्न, 9 वर्ष पूर्ण होने पर चारों विधानसभाओं में चलाया जाएगा विशेष जनसंपर्क अभियान।

रायसेन, भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक हुई संपन्न, 9 वर्ष पूर्ण होने पर चारों विधानसभाओं में चलाया जाएगा विशेष जनसंपर्क अभियान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन द्वारा आवश्यक बैठक 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में आहूत की गई। कार्यक्रम में मौजूद संगठन जिला प्रभारी  सुधीर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री एवं भोजपुर विधायक  सुरेंद्र पटवा, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, विशेष जनसंपर्क अभियान के जिला प्रभारी राकेश तोमर का मार्गदर्शन प्राप्त केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर वृहद अभियान 30 मई से 30 जून तक रायसेन जिले के चारों विधानसभाओं में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की गई।

रायसेन, भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक हुई संपन्न, 9 वर्ष पूर्ण होने पर चारों विधानसभाओं में चलाया जाएगा विशेष जनसंपर्क अभियान।

जिला सह मीडिया प्रभारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले की आवश्यक बैठक में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर वृहद अभियान 30 मई से 30 जून तक रायसेन जिले के चारों विधानसभाओं में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में नेपाल सिंह राजपूत, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका/नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, समस्त जिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक/सहसंयोजक, मंडल की 4 सदस्य टोली के सदस्य, चारों विधानसभाओं के विस्तारक, जिले के प्रकोष्ठों के संयोजक, विधानसभा संयोजक आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...