रायसेन/सिलवानी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना से बेटी के विवाह की चिंता हुई दूर - रामपाल सिंह। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 21, 2023

रायसेन/सिलवानी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना से बेटी के विवाह की चिंता हुई दूर - रामपाल सिंह।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना से बेटी के विवाह की चिंता हुई दूर - रामपाल सिंह।

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सिलवानी में 20 जोड़ों का हुआ निकाह, 27 जोड़ों का हुआ विवाह।
  • विधायक रामपाल सिंह ने पुष्प वर्षा कर किया जोड़ों का स्वागत, योजना के तहत 49-49 हजार रू के चेक प्रदान किए।

रायसेन/सिलवानी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना से बेटी के विवाह की चिंता हुई दूर - रामपाल सिंह।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी विधायक रामपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम सिलवानी में आयोजित किया गया। जिसमें 27 जोड़ों का हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह और 20 जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ। विधायक सिंह ने पुष्प वर्षा कर जोड़ों का स्वागत किया तथा योजना के तहत 49-49 हजार रू के चेक सभी जोड़ों को प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी को साथ लेकर, सभी के विकास के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना ने निर्धन माता-पिता को बेटी के विवाह की चिंता से मुक्त किया है। इस योजना की मदद से बेटी का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हो रहा है। विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि जब सामाजिक न्याय विभाग मंत्री थे, तब उन्हें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस योजना की मदद से लाखों बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ है। जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि योजना के तहत अब बेटी को 49 हजार रू का चेक दिया जाता है, जिससे वह अपनी पसंद का गृहस्थी का सामान खरीद सके। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा बेटियों, महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनकी प्रगति और उन्नति के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

रायसेन/सिलवानी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना से बेटी के विवाह की चिंता हुई दूर - रामपाल सिंह।

सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है, जिसमें पात्र महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रू की राशि प्रदान की जाएगी। आगामी 10 जून को महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में माताओं-बहनों को सशक्त बनाया जा रहा है। स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस और शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण, सम्पत्ति की रजिस्ट्री में स्टॉम्प शुल्क में छूट जैसी योजनाओं ने बहनों को सशक्त बनाया है। आज अनेक माताएं-बहनें सरपंच हैं, पार्षद हैं, अध्यक्ष हैं और क्षेत्र के विकास में योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर बहन की आमदनी कम से कम 10 हजार रूपये महीना हो। इसके लिए उन्हें स्व-सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का काम भी सरकार द्वारा किया जा रहा है। नगर खेरापति पंडित भूपेन्द्र शास्त्री ने वैदिक रीति से विवाह सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में नव दम्पत्तियों को फूल वर्षा कर स्वागत किया और सभी को चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, श्याम साहू, मोहन साहू, प्रदीप कुशवाहा, मिलन जैन, लखन कुशवाहा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रो ने सहयोग किया। जनपद सीईओ नीलम रैकवार, सीएमओ सुनील जैन आदि ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...