रायसेन/सिलवानी, कर्नाटक में पूर्ण बहुमत आने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की हनुमान जी की पूजा अर्चना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 14, 2023

रायसेन/सिलवानी, कर्नाटक में पूर्ण बहुमत आने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की हनुमान जी की पूजा अर्चना।

कर्नाटक में पूर्ण बहुमत आने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की हनुमान जी की पूजा अर्चना।

रायसेन/सिलवानी, कर्नाटक में पूर्ण बहुमत आने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की हनुमान जी की पूजा अर्चना।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर में कांग्रेस कमेटी के नेतृव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में पूर्ण बहुमत आने पर सिलवानी बजरंग चौराहे पर ढोल-नगाड़े व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। बजरंग चौराहे पर श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर पर जाकर पूजा अर्चना की। वही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा की कर्नाटक की तरह आने वाले मध्य प्रदेश चुनाव में भी कांग्रेस पूर्ण बहुमतो से सरकार बनाएगी, क्योंकी भाजपा शासन में प्रति एक वर्ग परेशान है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई चरम सीमा पर है। किसानों को छला जा रहा है।

रायसेन/सिलवानी, कर्नाटक में पूर्ण बहुमत आने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की हनुमान जी की पूजा अर्चना।

उन्होंने कहा आशा उषा कार्यकर्ता आंदोलन कर रही हैं, उनकी जो उचित मांगें हैं वह कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरी करेंगे, जनता सब जान चुकी है। इन घोषणावीरो की बाते इनकी घोषणा और कार्य सब कागजों में चल रहे है, धरातल पर कुछ नही है। इसलिए मध्य प्रदेश की जनता अब इन घोषणावीरों को जान चुकी है। अब जनता का मत है कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से मध्य प्रदेश में स्थापित करेंगे, क्योंकी पहले भी जनता ने कांग्रेस को ही सत्ता दी थी पर खरीद फरोख करके जनता से भाजपा ने उनका हक छीन लिया। इसी प्रकार गांव बीकलपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस की बनी सरकार का जश्न मनाया, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...