रायसेन/बरेली, संभागायुक्त माल सिंह भयडिया ने किया रायसेन जिले के बरेली अनुविभाग का आकस्मिक दौरा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 13, 2023

रायसेन/बरेली, संभागायुक्त माल सिंह भयडिया ने किया रायसेन जिले के बरेली अनुविभाग का आकस्मिक दौरा।

संभागायुक्त माल सिंह भयडिया ने किया रायसेन जिले के बरेली अनुविभाग का आकस्मिक दौरा।

रायसेन/बरेली, संभागायुक्त माल सिंह भयडिया ने किया रायसेन जिले के बरेली अनुविभाग का आकस्मिक दौरा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के संवेदनशील अधिकारी भोपाल संभागायुक्त माल सिंह भयडिया ने रायसेन जिले के बरेली अनुविभाग का आकस्मिक दौरा किया। उन्होने कई स्थानों के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं पर आक्रोश जताया और गडबडियों पर कडा रुख दिखाया। संभागायुक्त जनता से जुडे मामलों में अधिकारियों की अनदेखी पर अप्रसन्न दिखे। भ्रष्टाचारियों के प्रति उनका कडा रुख दिखा। संभागायुक्त माल सिंह भयडिया ने बाड़ी नगर परिषद पहुंचकर और नगर में स्वच्छता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर बाड़ी सीएमओ को फटकार लगाई। उन्होने नगर में विशेष स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा एवं स्वास्थ्य केंद्र बरेली के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त माल सिंह भयडिया ने कुपोषित बच्चे भर्ती ना होने पर नाराजगी व्यक्त की और कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उनका ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। संभागायुक्त ने नागरिकों से विभिन्न विभागों के कामकाज पर जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

भ्रष्टाचार पर होगी कडी कार्यवाही

संभागायुक्त माल सिंह भयडिया की जानकारी में अनाज उपार्जन केंद्रों की गडबडियां लाई गईं। लोगों ने उन्हे बताया कि सहकारी समितियों के सहायक प्रबंधकों को मामूली वेतन मिलता है, लेकिन उनके नौकरी में आने के कुछ सालों में ही संपत्ति करोडों में हो गई है। संभागायुक्त माल सिंह भयडिया ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों के बारे में उन्हे प्रमाण सहित जानकारी उपलब्ध कराएं। वे ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर के साथ ही उनकी संपत्ति की जांच और अन्य कठोर कार्यवाही भी करेंगे।

जामगढ में स्थिति जस की तस

बीते समय में संभागायुक्त माल सिंह भयडिया ने बरेली तहसील के ग्राम जामगढ का आकस्मिक दौरा किया था। संभागायुक्त ने खरगोन से जामगढ मार्ग की दुर्दशा स्वयं देखी थी। ग्रामीणों ने यहां पेयजल योजना की असफलता के बारे में भी बताया था। तब उन्होने इन दोनो मामलों में संबंधित अधिकारियों से त्वरित कार्यवाही करने को कहा था। संभागायुक्त ने जामगढ-भगदेई की प्राचीन अनमोल धरोहरों के संरक्षण के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना के निर्देश भी दिए थे। खेदजनक यह है कि उनके स्पष्ट निर्देशों के बाद भी संबंधित विभागों के अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...