Post Top Ad
Tuesday, July 25, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
शादीशुदा भतीजी को भगा ले गया चाचा, भाभी ने चप्पलों से पिटाई, मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला।
शादीशुदा भतीजी को भगा ले गया चाचा, भाभी ने चप्पलों से पिटाई, मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। एक कोटेदार को पीटने और फिर मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। पीटने वाले कोई और नहीं, बल्कि कोटेदार की चचेरी भाभी ही थी। भाभी ने उसे चप्पलों से पीटा और लातें भी मारीं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया। भाभी के परिवार वालों का आरोप है कि अधेड़ उम्र का चाचा (कोटेदार) अपनी शादीशुदा चचेरी भतीजी को उसकी ससुराल से भगा ले गया। इसके बाद जब कोटेदार घर पहुंचा, तो लड़की के परिजनों ने उसे जमकर पीटा। मामला अयाना थाना क्षेत्र के दासपुर गांव का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोटेदार को पीटने वाली भाभी समेत सभी आरोपी फरार हैं। दासपुर गांव का रहने वाला राम सिंह कोटा डीलर है। पड़ोस में ही उसके पारिवारिक भाई मोहर सिंह का घर है, जो कानपुर में रहता है। मोहर ने दो महीने पहले अपनी बेटी की शादी इटावा में की थी। शादी में कोटेदार राम सिंह भी शामिल होने गया था। मोहर सिंह का आरोप था कि शादी के बाद उसकी बेटी अपनी ससुराल में रह रही थी। 10 जुलाई को वह अचानक अपनी ससुराल से कहीं चली गई। मोहर सिंह को पता चला कि बेटी अपने चाचा कोटेदार राम सिंह के पास रह रही है। राम सिंह उसे भगाकर ले आया है। इसके बाद यह चर्चा पूरे गांव में फैल गई। लड़की के परिवार वाले राम सिंह पर बदनामी कराने का आरोप लगाने लगे। इसी शक के चलते मोहर सिंह, उसकी पत्नी और अन्य लोग 15 जुलाई को गांव आए। इन लोगों ने राम सिंह को उसके घर से पकड़ लिया। इसके बाद उसे पीटा और अर्धनग्न कर मुंह काला कर दिया। साथ ही जूतों की माला पहना दी। इसके बाद राम सिंह को पूरे गांव में घुमाकर पीटा गया। वीडियो में एक महिला, जो लड़की की मां है, वह कोटेदार को लगातार चप्पलों से उसे पीट रही है। साथ ही वह धमकियां भी दे रही है। उसने कोटेदार को लातें भी मारीं। कोटेदार के चेहरे पर लगी चोट से खून भी निकलता रहा, लेकिन उसकी भाभी उसे पीटती रही। गांव के ही कुछ लोग पिटाई से लेकर मुंह काला कर गांव में घुमाने तक का वीडियो बनाते रहे। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में परिवार के लोग बेइज्जती कराने और भरोसा तोड़ने की बात भी कहते नजर आ रहे हैं। एसपी चारू निगम ने बताया की मामले की जांच कराई गई है। यह घटना 15 जुलाई की है। आरोपी कानपुर में रहते हैं। उन्होंने औरैया आकर मारपीट और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद