Post Top Ad
Tuesday, July 25, 2023
असफलताएं जीवन का सौन्दर्य हैं - कौशलेंद्र।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
बरेली। हमने अपने हाथ अपनी आंखों पर रख लिए हैं और कह रहे हैं कि सब ओर अंधेरा है। हाथ अलग करें, आपको प्रकाश दिखने लगेगा, जो पहले भी था। असफलताएं जीवन का सौन्दर्य हैं। कई बार जब हमारी जिंदगी में कोई समस्या आती है, तो हमें लगता है कि भगवान ने सबसे बड़ी समस्या हमें ही दी है, बाकी लोग खुशी हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। दुनिया में हर व्यक्ति की कोई न कोई समस्या है, जिसकी जो समस्या है, वही उसे हल कर सकता है। यदि समयस्या आ रही है तो निश्चित ही ईश्वर आपको कोई बड़ी सफलता के लिए तैयार कर रहे है।
एक गांव में एक संत आये, वे किसी की भी समस्या दूर कर सकते थे। सभी लोग जल्दी से जल्दी अपनी समस्या संत को बता कर उपाय जानना चाहते थे। नतीजा यह हुआ कि हर कोई बोलने लगा। अचानक संत चिल्लाये, 'खामोश - सब चुप हो गये, संत ने कहा, 'मैं सबकी समस्या दूर कर दूंगा, एक साथ बोलने के बजाय सब लोग एक-एक कागज पर अपनी समस्या लिख लायें और मुझे दें।" कुछ ही देर में संत के सामने कागजों का ढेर लग गया, संत ने कागजों को एक टोकरी में रखा और सभी को गोला बना कर बैठ जाने को कहा, गोले के बीच में टोकरी रख दी गयी।
एक आदमी की तरफ इशारा करके उन्होंने कहा, 'यहां से शुरू करके सब बारी-बारी से आयेंगे और एक-एक कागज उठा लेंगे। ध्यान रहे किसी को अपना कागज नहीं उठाना है।' लोग एक-एक कर आयें और कागज उठा-उठा कर अपनी-अपनी जगह बैठ गये। संत ने कहा, 'अब इस कागज में लिखी किसी दूसरे की समस्या पढ़ो, अगर तुम चाहोगे, तो मैं तुम्हारी समस्या दूर कर दूंगा पर उसके बदले में कागज पर लिखी समस्या तुम्हारी हो जाएगी। तुम्हें लगता है कि तुम्हारी समस्या बड़ी है, तो उसे दूर करवा कर कागज पर लिखी दूसरे की छोटी-सी समस्या अपना लो। चाहो तो आपस में कागज बदल लो, जब तय कर लो कि अपनी समस्या के बदले कौन-सी समस्या लोगे तब मेरे पास आ जाना।'
'लोगों ने जब कागज पर लिखी समस्या पढ़ी तो वे घबरा गये। लोग एक-दूसरे से कागज बदल-बदल कर पढ़ते और बार-बार उन्हें लगता कि उनकी समस्या तो जैसी है वैसी है, पर इस नयी समस्या का सामना वे कैसे कर पायेंगे। कुछ देर में हर किसी की समझ में आ गया कि उनकी समस्या जैसी भी है, उनके अपने जीवन का हिस्सा है और वे ही उसका सामना कर सकते हैं। परेशानिया जीवन का हिस्सा है और हमें इनके साथ ही जीना सीखना पड़ेगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद