भाई-बहन का दो सालों से प्रेम प्रसंग, एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 29, 2023

भाई-बहन का दो सालों से प्रेम प्रसंग, एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान।

भाई-बहन का दो सालों से प्रेम प्रसंग, एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान।

भाई-बहन का दो सालों से प्रेम प्रसंग, एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। चचेरे भाई-बहन को आपस में प्रेम हुआ। दो सालों से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो महीने पहले ही घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो परिजन दोनों के रिश्ते के खिलाफ हो गए। युवक और किशोरी शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले नहीं मान रहे थे। इसी वजह से गुरुवार को दोनों ने सुसाइड कर लिया। दोनों का शव खेत में एक ही पेड़ से लटकता मिला। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की कानपुर देहात की रहने वाली थी। थाना दिबियापुर के एक गांव निवासी युवक (18) अपने चाचा की बेटी (17) से प्रेम करता था। लड़की के पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया। इसके बाद उसकी मां ने कानपुर देहात के मूसानगर में दूसरी शादी कर ली और वहीं जाकर रहने लगी। दोनों को अलग-अलग रहना पड़ रहा था। फिर भी दोनों में बातचीत चल रही थी। बताया जा रहा है कि अभी दो माह पहले लड़की औरैया में अपने चाचा के घर आई थी। तब परिवार वालों को इन दोनों के रिश्ते का पता चल गया। ये दोनों दो सालों से प्रेम प्रसंग में थे। दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन ये दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को युवक अपनी प्रेमिका के गांव कानपुर देहात के थाना मूसानगर में चला गया। वहां पर परिवार ने विरोध किया तो दोनों घर से भाग निकले। परिजन तलाश कर रहे थे, लेकिन देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को दोनों के शव घर से थोड़ी दूर पर एक खेत में पेड़ पर लटके मिले। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों चचेरे भाई-बहन थे। शादी करना चाहते थे, लेकिन समाज के चलते घरवालों ने शादी नहीं कराई। युवक चार भाई बहन में तीसरे नंबर का था। बताया जा रहा है कि सभी परिजन मूसानगर चले गए हैं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...