रायसेन/बरेली, भाजपा के पूर्व विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 29, 2023

रायसेन/बरेली, भाजपा के पूर्व विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

भाजपा के पूर्व विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

  • एस.एफ.एल टीम मौके पर पहुंची

रायसेन/बरेली, भाजपा के पूर्व विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर परिषद वार्ड क्रमांक 12 में निवासरत भाजपा के पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल बीती रात निवास स्थान पर मृत पाए गए। शुक्रवार की सुबह जब परिजन भगवत सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि बाथरूम में भगवत सिंह पटेल मृत अवस्था में पड़े हुए थे। तुरंत स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार चिकित्सक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उन्हें मृत घोषित किया। पूर्व विधायक के अंतिम दर्शनों के लिए मौके पर सैकड़ों की संख्या में परिजन और समाज सहित अन्य समाज के नागरिक गण उपस्थित हुए। पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल के शव को जैसे ही अंतिम स्नान कराने हटाया गया, उनके सिर में खून जमा पाया गया और गर्दन और गर्दन में एक छेद पाया गया जो कि नीचे से ऊपर की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा था। यह जानकारी पुलिस तक पहुंची तो तत्काल स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। फोरैंसिक विशेषज्ञ भी पहुंचे और उन्होने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है। पुलिस और परिजनों ने अभी इस संबंध में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

रायसेन/बरेली, भाजपा के पूर्व विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी संभावित बिंदुओं के आधार पर पूर्व विधायक की संदिग्ध स्थितियों में मौत की जांच की जा रही है। पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। लगभग 2 घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद पूर्व विधायक को अंतिम संस्कार के लिए तिरंगे के साथ मुक्तिधाम ले जाया गया। जहां पर पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार का कहना है कि पूर्व विधायक का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में तरह-तरह की अफवाह फैलाई जा रही हैं की भगवत सिंह पटेल को गोली मारी गई है, ऐसा कुछ भी नहीं है। हां गर्दन पर खून के निशान हैं जो जांच का विषय है। रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, उस आधार जांच चल रही है। थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि भगवत सिंह के निवास स्थान पर मौजूद नौकरों सहित परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...