Post Top Ad
Saturday, August 5, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
कठोर परिश्रम, सत्य निष्ठा और संतुलित आचरण से ही आदर्श पुलिस अधिकारी हो सकेंगे - डीजीपी सुधीर सक्सेना।
कठोर परिश्रम, सत्य निष्ठा और संतुलित आचरण से ही आदर्श पुलिस अधिकारी हो सकेंगे - डीजीपी सुधीर सक्सेना।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
भोपाल। अकादमिक तथा फील्ड प्रशिक्षण पूरी तन्मयता से प्राप्त करें। गंभीरता, व्यावसायिक दक्षता, कठोर परिश्रम, ईमानदारी, संतुलित आचरण तथा सद्व्यवहार से ही आप आदर्श पुलिस अधिकारी हो सकेंगे। उक्त उद्गार डीजीपी सुधीर सक्सेना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद से मध्यप्रदेश आए प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से पुलिस मुख्यालय भोपाल में भेंट के दौरान व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि भारतीय पुलिस सेवा के 19 अधिकारियों तथा दो अन्य देश के पुलिस अधिकारियों का दल स्टडि कम कल्चरल टूर भारत दर्शन के दौरान मध्यप्रदेश भ्रमण पर है।
इस दल में एक अधिकारी मालदीव पुलिस सेवा तथा एक अधिकारी मॉरीशस पुलिस सेवा के भी सम्मिलित थे। डीजीपी सक्सेना ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने कई गौरवशाली कार्य करते हुए प्रदेश ही नहीं देश भर में गंभीर चुनौतियों का समाधान करने में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश में डकैत समस्या का उन्मूलन, आसामाजिक तथा राष्ट्रविरोधी संगठनों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही, नक्सली समस्या के समाधान तथा महिला सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जन अपेक्षाएं भी बड़ी हैं अत: व्यावसायिक उत्कृष्टता, पारदर्शिता एवं व्यवहार कुशलता से ही आप इन अपेक्षाओं पर खरे उतर सकते हैं।
डीजीपी ने कहा कि आपकी व्यावसायिक दक्षता ही आपको नेतृत्व क्षमता दे पाएगी इसलिए अकादमिक एवं फील्ड प्रशिक्षण पूरी गंभीरता से लें। कानूनी प्रावधानों की अद्यतन जानकारी रखें। विवेचना विधि अनुसार करें। आमजन से सतत् और अच्छा संवाद एवं अच्छा व्यवहार आपको सफल पुलिस अधिकारी बनने में सहायक होगा। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, डी. श्रीनिवास राव, आदर्श कटियार, फरीद शापू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस उप महानिरीक्षक तरूण नायक ने मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास पर प्रेजेंटेशन दिया। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी मलय जैन तथा आभार मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी के सहायक निदेशक नीरज पाण्डेय ने किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
.jpeg)




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद