रायसेन, एसडीएम ने फिल्मी अंदाज में की अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, अकेले बाइक पर सवार होकर निकले, करोड़ो रुपये का मिला अवैध उत्खनन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 5, 2023

रायसेन, एसडीएम ने फिल्मी अंदाज में की अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, अकेले बाइक पर सवार होकर निकले, करोड़ो रुपये का मिला अवैध उत्खनन।

एसडीएम ने फिल्मी अंदाज में की अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, अकेले बाइक पर सवार होकर निकले, करोड़ो रुपये का मिला अवैध उत्खनन।

  • अवैध ब्लास्टिंग कर लंबे अरसे से चल रहा था उत्खनन का गोरख धंधा, पत्थर माफियाओं में मचा हड़कंप।

रायसेन, एसडीएम ने फिल्मी अंदाज में की अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, अकेले बाइक पर सवार होकर निकले, करोड़ो रुपये का मिला अवैध उत्खनन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन में कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेश पर एसडीएम मुकेश सिंह बाइक से बंद पड़ी करीब दो सौ एकड़ पत्थर खदान पर कार्रवाई करने पहुंचे। इस दौरान यह पत्थर माफिया अवैध उत्खनन कर पत्थर निकाल रहे थे। मौके से एक पोकलेन मशीन सहित ट्रक और भारी मात्रा में पत्थर फरसियों को जब्त किए हैं। तहसील रायसेन के कानपोहरा की पत्थर फर्सी खदान पर राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से छापामार कार्रवाई की है। इस खदान पर पत्थर माफिया द्वारा लंबे समय से पत्थर निकाले जा रहे थे। यहां से करोड़ों रुपए का पत्थर निकालकर माफिया बाजार में बेच चुका है। कानपोहरा की यह फर्सी खदान भोपाल के पत्थर फर्सी ठेकेदार आफताब हुसैन की बताई जाती है। ठेकेदार हुसैन के राजनेताओं, मंत्रियों और भोपाल के बड़े आला अफसरों से गहरे घनिष्ठ संबंध हैं। उनके पत्थर फरसियों की विदेशों में खासी डिमांड है, वह महंगे दामों में पत्थर फरसियों का निर्यात भी करते हैं। कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन के अफसरों द्वारा यहां से एक पोकलेन मशीन, तीन क्रेन मशीन और दो ट्रकों सहित बड़े पैमाने पर पत्थर फरसियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद वहां पर पत्थर खदान माफियाओं में हड़कंप मच गया।

रायसेन, एसडीएम ने फिल्मी अंदाज में की अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, अकेले बाइक पर सवार होकर निकले, करोड़ो रुपये का मिला अवैध उत्खनन।

जिला प्रशासन को लंबे समय से अवैध रुप से बंद पड़ी 200 एकड़ क्षेत्र कि खदान से पत्थर निकालने की जानकारी मिल रही थी। अवैध ब्लास्टिंग की कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्रामीणजनों द्वारा शिकायत भी की गई थी। कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर रायसेन एसडीएम मुकेश सिंह बाइक से खदान पर पहुंचे और मौजूद लोगों से पत्थर खरीदने की बात की गई। तब उन्होंने और अधिक जानकारी ली तो पत्थर माफिया समझ गए और उन्होंने कुछ लोगों को बुला लिया। इस पर एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने भी पुलिस सहित जिला खनिज अधिकारी आरके कैथल, खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा इस पत्थर खदान पर चल रहे अवैध उत्खनन की जांच पड़ताल शुरू की गई। कानपोहरा की करीब 200 एकड़ की बंद पड़ी पत्थर खदान से पत्थर माफिया अफताब हुसैन द्वारा यहां से बड़ी मात्रा में पत्थर निकलवाया जा रहा था। कार्रवाई शुरू होते ही कई लोग यहां से भाग खड़े हुए। यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। वही कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया की पत्थर माफिया यहां से 10 हजार घन मीटर में खुदाई कर चुके हैं और लगभग 8 से 10 करोड़ का अवैध उत्खनन मौके पर पाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी पत्थर फरसियों की इन खदानों में छापेमारी कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...