Post Top Ad
Thursday, August 24, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
तहसील के अंतर्गत आदिवासी ग्रामों में भारी भ्रष्टाचार; देखें VIDEO
तहसील के अंतर्गत आदिवासी ग्रामों में भारी भ्रष्टाचार; देखें VIDEO
घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले की नगर परिषद देवरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंगरिया जागीर से ग्राम जूनापानी तक ठेकेदार द्वारा प्रधानमंत्री सड़क मार्ग में कर्मचारियों की मिलीभगत से भारी भ्रष्टाचार किया गया है। ग्राम के निवासी अपने आप को इस प्रजातंत्र में अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। डूंगरिया जागीर से लगभग 1.60 किलोमीटर सड़क बनाई गई। ना तो पुलिया ठीक से बनाई गई, ना सड़क मार्ग पर गिट्टी डाली गई, ना डामरीकरण किया गया और ठेकेदार द्वारा लीपापोती कर कर्मचारियों की मिलीभगत कर राशि निकाल ली गई।
ग्राम के आदिवासी मजदूर आज भी डामरीकरण का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों से चर्चा के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई की ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण पूर्ण करने के बाद एक बोर्ड लगाया जाता है, जिसकी 5 साल की गारंटी होती है, वह बोर्ड भी नहीं लगाया गया। इस कारण ठेकेदार की लोगों को जानकारी ही नहीं है कि किस ठेकेदार ने इस रोड का काम दिया था और अधूरा छोड़ कर कहां चला गया। ग्रामीणों ने बताया की रोड निर्माण में सिर्फ मिट्टी डाली गई है और पुलिया भी आधी-अधूरी बनाई गई है। आदिवासी ग्रामों को देवरी नगर परिषद से जोड़ दिया है। अब नगर परिषद से आदिवासियों द्वारा आशा की जा रही है की ठेकेदार पर जांच कर कार्रवाई की जावेगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद