Post Top Ad
Thursday, August 24, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, भाजपा से प्रबल दावेदार प्रत्याशी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक का नाम उदयपुरा विधानसभा से।
रायसेन/बरेली, भाजपा से प्रबल दावेदार प्रत्याशी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक का नाम उदयपुरा विधानसभा से।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। उदयपुरा विधानसभा का दुर्भाग्य ही कहेंगे कि 5 वर्ष कांग्रेस प्रत्याशी और 5 वर्ष भाजपा प्रत्याशी उदयपुरा विधानसभा की बागडोर संभाले कहते हैं। लेकिन इस बार किरार समाज का यहां पर विरोध ऊंचे स्वर में चल रहा है। अगर इस बार प्रदेश सरकार उदयपुरा विधानसभा से किसी किरार को भाजपा से उम्मीदवार चुनती है तो फिर यहां पर कांग्रेस का ही दबदबा रहेगा। क्योंकि वर्तमान में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने अपनी पकड़ 5 वर्ष में उदयपुरा विधानसभा में इतनी मजबूत की है कि कोई भी किरार प्रत्याशी उन्हें हरा भी नहीं सकता। इसलिए इस बार यहां से भाजपा से दावेदारों में समाज से हटकर ब्राह्मण समाज को मौका दिया जा सकता है और इस समाज में एकमात्र नाम पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक के नाम पर मुहर लग सकती है।
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करना प्रारंभ कर दी है। उदयपुरा विधानसभा जिले की विधानसभा सीटों में सबसे चर्चित सीट मानी जाती है। वर्तमान में जहां पर कांग्रेस से देवेंद्र सिंह पटेल यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वही सत्ता रुण पार्टी की बात की जाए तो इस बार उदयपुरा विधानसभा से किसी ब्राह्मण को भाजपा प्रत्याशी बन सकती है और ब्राह्मण चेहरे में दो बार नगर परिषद अध्यक्ष, दो बार हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रहे सुरेश पाठक का नाम प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है। वहीं अगर किरार समाज के यहां से बात करें तो किरार समाज में संगठन के नाम पर दरार पड़ी हुई है। इस दरार के चलते अगर किसी किरार को यहां भाजपा से प्रत्याशी बनाया जाता है तो समाज ही समाज को हराने में अहम योगदान देगी। वही संगठन द्वारा आकलन लगाया जा रहा है किरार समाज का बाहुल्य यहां पर होने के बाद भी किरार समाज से सीट आधार में मानी जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के क्षेत्र की सीट माने जाने वाली उदयपुरा विधानसभा सीट मुख्यमंत्री की नाक का सवाल मानी जा रही है। इस बार प्रदेश के मुखिया भी उदयपुरा विधानसभा को लेकर कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। हाल ही में कुछ दिन पहले प्रदेश के मुखिया ने बरेली से एक प्रतिनिधि मंडल को सीएम हाउस आमंत्रित किया था, जहां सुरेश पाठक भी मौजूद रहे थे, जिनकी चर्चा भी कुछ समय तक सीएम हाउस में हुई थी।
उदयपुरा बरेली क्षेत्र के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक के नाम पर सहमत दिखाई दे रही है। एकमत होकर पाठक के नाम पर सभी संगठन एक हो सकते हैं। इनका यहां पर किसी तरह का कोई विरोध नहीं होना ही भाजपा से इनकी जीत का मंत्र माना जा रहा है। प्रदेश के मुखिया अगर जातिगत मत से हटकर किसी चेहरे पर दाव लगा सकते हैं तो वह एकमात्र नाम पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक का ही माना जा रहा है। इनके नगर परिषद में 10 वर्ष तक अध्यक्ष रहते यहां पर विकास की गंगा बहा दी गई थी। यही एक कारण है कि उनके नाम के आगे विकास पुरुष आम आदमी के द्वारा लगाया जाता है। वर्तमान में अगर देखा जाए तो किरार समाज का विरोध संपूर्ण उदयपुरा विधानसभा में पुरजोरों पर है। ऐसे में अगर किरार समाज के किसी व्यक्ति को यहां से उम्मीदवार चुना जाता है तो भाजपा की हार निश्चित है। पुनः एक बार देवेंद्र सिंह पटेल कांग्रेस से परचम लहराने में सक्षम दिखाई देंगे।
यहां पर 28,000 ब्राह्मण मतदाता है तो लगभग 35,000 किरार समाज के मतदाता अन्य समाजों के मतदाताओं को मिलाकर 2 लाख से भी ऊपर मतदाता विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करते हैं। वही देखा जाए तो भाजपा के संगठन पदों पर किरार समाज का ही बोलबाला है। जिला पंचायत से लेकर जनपद पंचायत और भाजपा के तमाम संगठनों में किरार समाज के व्यक्तियों के द्वारा प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। यही कारण है कि मतदाताओं का किरार समाज से मोह भंग हो चुका है। अब अगर उदयपुरा विधानसभा से ब्राह्मण समाज को प्रदेश सरकार मौका देती है तो एकमात्र नाम सुरेश पाठक के नाम पर ही मोहर लगने की संभावना दिखाई दे रही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद