रायसेन, राज्य के सर्वाेच्च खेल अलंकरण विक्रम पुरस्कार से प्रगति दुबे होंगी सम्मानित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 5, 2023

रायसेन, राज्य के सर्वाेच्च खेल अलंकरण विक्रम पुरस्कार से प्रगति दुबे होंगी सम्मानित।

राज्य के सर्वाेच्च खेल अलंकरण विक्रम पुरस्कार से प्रगति दुबे होंगी सम्मानित।

रायसेन, राज्य के सर्वाेच्च खेल अलंकरण विक्रम पुरस्कार से प्रगति दुबे होंगी सम्मानित।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन जिले की बेटी स्टार शूटिंग खिलाड़ी कु. प्रगति दुबे को राज्य सरकार के सर्वाेच्च खेल अलंकरण विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा की गई है। बेगमगंज विकासखण्ड के ग्राम ध्वाज निवासी कु. प्रगति दुबे जिले की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्हें विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। कलेक्टर अरविंद दुबे व एसपी विकाश कुमार शाहवाल द्वारा कु. प्रगति दुबे को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गईं हैं। वर्ष 2022 के लिए प्रदेश के सर्वाेच्च खेल अलंकरण विक्रम पुरस्कार कुल 10 खिलाड़ियों को, प्रतिभावान जूनियर 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार, 1 प्रशिक्षक को विश्वामित्र पुरस्कार एवं खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाइफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की है। विक्रम पुरस्कार में सम्मान स्वरूप खिलाड़ियों को राशि 2 लाख रू नकद, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा में लिए जाने का प्रावधान है। विक्रम, विश्वामित्र व लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड में सम्मानित होने वालों को प्रत्येक को 2-2 लाख रूपये व एकलव्य पुरस्कार वालों को प्रत्येक को 1-1 लाख रूपये सम्मान निधि दिये जाने का प्रावधान है। खिलाड़ी कु. प्रगति दुबे ने शूटिंग वर्ल्ड कप में 1 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय चौंपियनशिप में अब तक 5 स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीते है। वर्तमान में कु. प्रगति दुबे राज्य हाई परफ़ॉर्मेंस शूटिंग सेंटर भोपाल में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...