रायसेन/बरेली, मूंग खरीदी केंद्र पर बारिश से किसान परेशान, तालपत्री ढांकर बारिश से उपज बचाने के लिए कर रहे जतन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 5, 2023

रायसेन/बरेली, मूंग खरीदी केंद्र पर बारिश से किसान परेशान, तालपत्री ढांकर बारिश से उपज बचाने के लिए कर रहे जतन।

मूंग खरीदी केंद्र पर बारिश से किसान परेशान, तालपत्री ढांकर बारिश से उपज बचाने के लिए कर रहे जतन।

रायसेन/बरेली, मूंग खरीदी केंद्र पर बारिश से किसान परेशान, तालपत्री ढांकर बारिश से उपज बचाने के लिए कर रहे जतन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग की तुलाई की जा रही है, जिसको लेकर वेयरहाउस उपज केंद्र बनाए गए हैं। बरेली तहसील के ग्राम भौडिया में बनाए गए खरीदी केंद्रो पर मूंग तुलाई की धीमी गति के कारण किसान परेशान है। ट्रैक्टर-ट्रालियों की राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर दूर-दूर तक लंबी कतारें देखी जा रही हैं। गुरुवार को सुबह से हो रही तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बारिश होने के कारण किसान परेशान हैं। ट्रालियों में रखी मूंग की फसल को बचाने के लिए किसान खूब जतन कर रहे हैं। तालपत्री से अपनी उपज ढ़ककर किसान मूंग को बचा रहे हैं। वही किसान रात भर ट्रैक्टर-ट्राली पर सोकर अपने उपज की रखवाली कर रहे हैं। बारिश से उपज के साथ खुद को भी किसान बचाने के जतन कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि खरीदी केंद्र पर समय पर तुलाई नहीं हो रही, साथ ही केंद्र पर कोई भी व्यवस्था किसानों के लिए नहीं की गई। किसान खुद अपनी फसल को पानी से बचा रहे हैं और चार-पांच दिन इंतजार करना पड़ता है, जब जाकर नंबर लग पा रहा है। रात के समय बारिश में ट्रालियों में रखी उपज के ऊपर ही सोना पड़ता है, क्योंकि यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। स्वयं ऊपज की सुरक्षा हमें ही करना पड़ रही है। शासन-प्रशासन के आला अधिकारी, ना ही कोई जिम्मेदार इन केंद्रों का निरीक्षण करता है। जिस कारण मनमर्जी के साथ प्रबंधक खरीदी केंद्र संचालित कर रहे हैं, साथ ही भगवान भरोसे तुलाई चालू है।

खरीदी केंद्रों पर लग रहे आरोप
इस बार मूंग की खरीदी आरोपों के साए में चल रही है। शुरुआत से ही खरीदी केंद्रों पर मौजूद प्रबंधकों और सर्वेयर पर कई प्रकार के आरोप किसानों द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे हैं। कहीं किसान की उपज को ज्यादा मात्रा में तोला जा रहा है तो कहीं तोलने के नाम पर मोटी रकम मांगी जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी किसान ने प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित रूप से शिकायत नहीं की है, जिस कारण खरीदी केंद्रों पर कार्रवाई और जांच शुरू नहीं हो पाई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...