Post Top Ad
Monday, October 16, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, मुख्यमंत्री चौहान के करीबी माने जाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष 500 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में हुए शामिल।
रायसेन, मुख्यमंत्री चौहान के करीबी माने जाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष 500 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में हुए शामिल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाने वाले रायसेन के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। इस मौके पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि भाजपा में मेरी लगातार उपेक्षा हो रही थी, जिससे मेरा दम घुट रहा था। अब कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की तो मेरे दिल को बड़ा सुकून मिला है। भाजपा में अवसरवादी नेता चापलूस किस्म के नेताओं की भरमार ज्यादा हो गई है।
माननीय मंत्री जी इन्हीं चापलूस नेताओं की चकरघिन्नी में उलझे रहते हैं। मंत्री जी ने मेरी लगातार उपेक्षा की तो बर्दाश्त नहीं कर सका। सत्ता परिवर्तन की लहर में मेरे मनोबल व आत्मसम्मान को बचाए रखने की खातिर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जनसेवा के लिए तैयार हूं। आगामी मिशन 2023 के चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी को अपनी रणनीति बनाकर कड़ी चुनोती देंगे।
सोमवार को सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के साथ पीसीसी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लेने भोपाल के लिए लगभग करीब चार सौ चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ रवाना हो गए। इसके बाद लगभग 500 भाजपाई 400 चार पहिया वाहनों में सवार होकर पटेल के साथ भोपाल पहुंचे। इसके साथ भंवर लाल पटेल के साथ 500 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथों हासिल की।
इस मौके पर रायसेन नगरपालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कामता प्रसाद राजोरिया ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप दीक्षित, जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते, रायसेन नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकाश शर्मा, प्रभात चावला, रूपेश तन्तवार सहित रायसेन, नकतरा, देवनगर सहित आसपास के गांवों से भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने भाजपा को अलविदा करते हुए कांग्रेस में शामिल हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
.jpeg)

.jpeg)




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद