Post Top Ad
Monday, October 16, 2023
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन, सड़क निर्माण में बाधा बन रहे पेढ़ो को ठेकेदार ने बिना अनुमति के किया ध्वस्त, ठेकेदार के खिलाफ वन महकमे ने की कार्यवाई; देखें VIDEO
रायसेन, सड़क निर्माण में बाधा बन रहे पेढ़ो को ठेकेदार ने बिना अनुमति के किया ध्वस्त, ठेकेदार के खिलाफ वन महकमे ने की कार्यवाई; देखें VIDEO
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। लोक निर्माण विभाग संभाग रायसेन सर्किल के अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग सिलवानी के अधिकारियों द्वारा देवरी हतनापुर ग्राम पंचायत से लेकर सेमरा खाश रामपुर टोला तक पक्की सड़क का निर्माण होना है। इस सड़क निर्माण का ठेका मेसर्स सूर्यन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सिविल कांट्रेक्टर सुनील रघुवंशी भोपाल को दिया गया है। यह सड़क का ठेका ठेकेदार रघुवंशी को लाखों रुपये का दिया है। बताया जाता है कि ठेकेदार रघुवंशी ने वन विभाग से बगैर अनुमति लिए सड़क के निर्माण में आड़े आ रहे सैकड़ों हरे-भरे छायादार सागौन, महुआ, पलाश आदि प्रजाति के पेड़ों को पोकलेन जेसीबी मशीन की मदद से उखाड़ फेंका। हरियाली के दुश्मन बने सड़क ठेकेदार सुनील रघुवंशी द्वारा निर्धारित सड़क का ले-आउट करने लंबाई-चौड़ाई से हटकर 12 मीटर चौड़ाई में पोकलेन जेसीबी मशीन से मुरम कोपरा सहित हरे-भरे दर्जनों पेड़ों की कटाई करवा दी गई है। जबकि सड़क के लिए 2747 लंबाई 12 फीट चौड़ाई पर सड़क ठेकेदार ने पेड़ों की बलि चढ़ा दी गई है।
हरे-भरे दर्जनों पेड़ों की बलि पोकलेन जेसीबी मशीन की मदद से चढ़ा दी गई है। वन सुरक्षा समिति सहित ग्रामीणजनों ने पेड़ों की अवैध कटाई व मुरम कोपरा व बोल्डरों की परिवहन की शिकायत मिलने पर एसडीओ पीके रजक, रेंजर रोहित पटेल और डिप्टी रेंजर एसएस भलावी से की तो वन अमले की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सड़क ठेकेदार सुनील रघुवंशी की मौके से 1 पोकलेन, 1 जेसीबी मशीन सहित 2 डंपरों को जब्त कर ठेकेदार रघुवंशी के खिलाफ वन महकमे के अधिकारियों द्वारा धारा 33 के तहत केस दर्ज कर लिया है। रेंजर रोहित पटेल ने बताया कि एफसीए का उल्लघंन करने वाले हरे-भरे पेड़ों की कटाई कराने वाले ठेकेदार रघुवंशी पर नियम अनुसार कार्रवाई किए जाने की मांग ग्रामीणजनों ने डीएफओ विजय कुमार रायसेन से की गई। इसके बाद सड़क ठेकेदार रघुवंशी पर यह दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद