Post Top Ad
Monday, October 16, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, उदयपुरा से देवेंद्र पटेल, गडरवास और सिलवानी से देवेंद्र पटेल क्यों बने कांग्रेस प्रत्याशी?
रायसेन, उदयपुरा से देवेंद्र पटेल, गडरवास और सिलवानी से देवेंद्र पटेल क्यों बने कांग्रेस प्रत्याशी?
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कांग्रेस ने रविवार को विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में रायसेन जिले के उदयपुरा और सिलवानी से नाम घोषित कर दिए गए हैं। उदयपुरा से वर्तमान विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास और सिलवानी से गत चुनाव में पराजित प्रत्याशी देवेंद्र पटेल को कांग्रेस ने दोहराया है। यह भी पूरी तरह संभावित ही था। उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल लगातार सक्रिय रहे हैं। उनके साथ कोई विवाद भी नहीं जुडा। पटेल को पुन: प्रत्याशी न बनाए जाने का कोई कारण ही नहीं था। उन्हे इस बात के पहले ही संकेत दे दिए गए थे। विधायक देवेंद्र पटेल कई दिनों से धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं। कांग्रेस से कुछ नेताओं के समर्थक कुछ नाम उछालने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन न तो उन्हे जनता गंभीरता से ले रही थी और न ही कांग्रेस। इस तरह उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नरेंद्र शिवाजी पटेल और कांग्रेस के देवेंद्र पटेल गडरवास में चुनावी समर होना है। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने सभी अटकलों को विराम देते हुए वर्तमान विधायक रामपाल सिंह को एक बार फिर मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने भी इसी नीति पर चलते हुए रामपाल सिंह को बीते चुनाव में कडी टक्कर देने वाले देवेंद्र पटेल पर एक बार फिर भरोसा जताया है। यहां से भी कांग्रेस के टिकट के कई दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस उन्हे भाजपा के वरिष्ठ नेता रामपाल सिंह को टक्कर देने योग्य नहीं समझ रही थी। इसलिए कांग्रेस ने जांचे रखे देवेंद्र पटेल को ही एक बार फिर मैदान में उतारने का मन बना लिया था।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद