Post Top Ad
Monday, October 16, 2023
विशाल मां भगवती जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। तहसील क्षेत्र के जुआ रोड भीखेपुर में पितृ अमावस्या एवम नौरात्री की पूर्व संध्या शनिवार की रात को युवा मित्र मंडल की ओर से विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मां भगवती की सुंदर सुंदर भेंटो को सुनकर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। सुबह छह बजे प्रसाद वितरण के साथ ही जागरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मित्र मंडली सहित मां भगवती का पूजन अर्चन कर मां की ज्योति जलाई और बिधवत फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जगराता में पधारे क्षेत्रीय लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां की ज्योति प्रज्ज्वलित कर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने किया। अनूप गुप्ता ने कहा कि मां के आंचल में आने के बाद हर व्यक्ति सभी दुखों से दूर हो जाता है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि जो सच्चे मन से मां के दरबार में आता है, उसका बेड़ा पार हो जाता है। सपा नेता ओमवीर सिंह यादव ने कहा कि यदि हम सच्चे मन से मां की पूजा करें तो मां हमें इस भवसागर से पार ले जा सकती है। हमेशा दूसरों की भलाई के लिए प्रयास करने चाहिए। जागरण में शिवम म्यूजिकल ग्रुप आगरा के साथ-साथ जाने माने कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। शिवम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने माता की सुंदर-सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जागरण में माता का अलौकिक शृंगार, पंच मेवे का प्रसाद, फूलों की होली, इत्र वर्षा के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। जागरण की तैयारियों को लेकर युवा मित्र मंडल की पूरी टीम पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटी थी। रात भर मां की भेंटों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# ताजा खबर
# देश
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
ताजा खबर,
देश,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद