Post Top Ad
Monday, October 16, 2023
रायसेन/बरेली, पर्दे पर दिखाई जा रही रामानंद सागर कृत रामायण।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय रामलीला मैदान पर नवरात्रि के पावन पर्व पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण पर्दे पर प्रारंभ किया गया। बरेली हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने रामायण के प्रसारण से पूर्व पूजा अर्चन की तत्पश्चात रामायण का प्रसारण प्रारंभ करवाया गया। हर वर्ष जहां पर नवरात्र प्रारंभ होते ही पर्दे पर ही रामायण का प्रसारण करवाया जाता है। प्रसारण में आने वाला खर्च हिंदू उत्सव समिति के माध्यम से किया जाता है। पर्दे पर दिखाई जाने वाली रामायण को देखने के लिए नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र के अंतिम दिन दशहरा पर्व पर रामायण का प्रसारण पूर्ण हो जाता है। उसी दिन दशहरा पर्व पर रावण के पुतले का दहन भगवान राम, लक्ष्मण व हनुमान जी के पात्रों के द्वारा किया जाता है।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद