रायसेन/बरेली, माता को जल अर्पण करने के लिए मंदिरों में उमड़ रही भीड़। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 16, 2023

रायसेन/बरेली, माता को जल अर्पण करने के लिए मंदिरों में उमड़ रही भीड़।

माता को जल अर्पण करने के लिए मंदिरों में उमड़ रही भीड़।

रायसेन/बरेली, माता को जल अर्पण करने के लिए मंदिरों में उमड़ रही भीड़।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नवरात्र के पावन पर्व पर देवी दुर्गा मंदिरों में प्रातः 5.00 बजे होने वाली आरती में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी जा रही है। माता रानी को जल अर्पण करने के लिए खेड़ापति माता मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह 5 बजे से हाथों में कलश और उसमें भरा हुआ जल लेकर खेड़ापति माता मंदिर महिला अधिक मात्रा में पहुंचती है। मंदिर प्रबंधन के द्वारा श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर के तीनों द्वारों को खोल दिया जाता है, जहां से श्रद्धालु माता रानी को जल अर्पण करने के लिए आसानी से पहुंच रहे हैं। वही देवी दुर्गा मंदिर शक्ति धाम सहित मां काली दरबार और अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ माता रानी को जल अर्पण करने के लिए पहुंच रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...