अस्पताल में भर्ती अज्ञात बुजुर्ग महिला की हुई पहचान, घर जाने के लिए बैठी थी ऑटो में, महिला के जेवर व रुपए गायब। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 20, 2023

अस्पताल में भर्ती अज्ञात बुजुर्ग महिला की हुई पहचान, घर जाने के लिए बैठी थी ऑटो में, महिला के जेवर व रुपए गायब।

अस्पताल में भर्ती अज्ञात बुजुर्ग महिला की हुई पहचान, घर जाने के लिए बैठी थी ऑटो में, महिला के जेवर व रुपए गायब।

  • लापरवाही के चलते रेफर होने के बाद 20 घंटे तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही थी बुजुर्ग महिला।

अस्पताल में भर्ती अज्ञात बुजुर्ग महिला की हुई पहचान, घर जाने के लिए बैठी थी ऑटो में, महिला के जेवर व रुपए गायब।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बीते सोमवार की दोपहर बाद अजीतमल अस्पताल परिसर में एक बुजुर्ग महिला चबूतरे पर बेसुध अवस्था में कई घंटे पड़ी रही। शाम ढलने पर अस्पताल  कर्मियों ने जब महिला को बेहोश अवस्था में देखा और इमरजेंसी में भर्ती किया, तब डॉक्टर द्वारा गंभीर हालत के चलते सैफई रेफर कर दिया गया। महिला की रेफर होने की सूचना अस्पताल प्रशासन ने तत्काल 7.30 बजे अजीतमल कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन संवेदनहीनता के चलते पुलिस ने अस्पताल की सूचना को नजर अंदाज कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने पुनः मंगलवार की सुबह 8.30 बजे गंभीर हालत में महिला के रेफर होने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन रेफर महिला को सैफई ले जाना अस्पताल प्रबंधन और पुलिस के बीच पत्राचार में उलझ गया। मामला मीडिया के संज्ञान में आने पर क्षेत्रीय विधायक गुड़िया कठेरिया ने अस्पताल पहुंचकर बुजुर्ग महिला की जानकारी ली। विधायक द्वारा मामले को संज्ञान में लेते ही पुलिस की संवेदना जागी और 20 घंटे बाद जिंदगी और मौत से जूझती महिला को एंबुलेंस द्वारा सैफई ले जाया गया।


तीसरे दिन बुधवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर व सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर सैफई अस्पताल पहुंचे समसपुर विरौधी भरथना जिला इटावा निवासी सतीश चंद्र पुत्र डब्बली प्रसाद ने अपनी मां सुशीला देवी के रूप में की। सतीश ने बताया कि उसकी मां 1 अक्टूबर को इकदिल थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव उसकी मौसी के पास गई हुई थी। सोमवार की सुबह इकदिल से सराय जलाल आने के लिए ऑटो पर बैठी थी। वह मां को सराय जलाल, बेकबर व रिस्तेदारी में ढूंढता रहा लेकिन उनका पता नहीं चला। मंगलवार को उनके लापता होने की सूचना इकदिल इटावा थाने में दर्ज कराई गई थी। वह तीन दिनों से लगातार मां को तलाश रहा था। गुरुवार को समाचार पत्रों व सोशल मीडिया में अजीतमल में अज्ञात बुजुर्ग महिला के संबंध में छपी खबर के बारे में जानकारी पर सैफई अस्पताल में पहुंचा, जहां उसने अपनी मां की पहचान की। उसने बताया की मां मौसी के यहां से वापस लौट रही थी, अजीतमल कैसे पहुंची पता नही। मां के पहने हुए कान में सोने के कुंडल, पैरों की तोड़िया और करीब 2500 सौ रुपए नही मिले। आखिर बुजुर्ग महिला के जेवर और रुपए कहां गए और अजीतमल अस्पताल में महिला कैसे पहुंची, यह पुलिस के लिए जांच का विषय है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...