Post Top Ad
Monday, October 16, 2023
नगर में उल्लास के साथ निकली कलश शोभा यात्रा।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। नव रात्रि पर्व के अवसर पर अजीतमल क्षेत्र में जगह-जगह पर धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ हुआ। मुख्य मंदिरों पर कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान कर भागवत कथा शुरू हुई। बाबरपुर कस्बे के संतोषी माता मंदिर पर भागवत कथा के आयोजन पर नगर में कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथों पर सवार भगवान के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा बाबरपुर सब्जी मंडी से शुरू होकर शीतला मंदिर व नगर के अन्य मंदिरों पर होती हुई संतोषी माता मंदिर पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा की व्यवस्था में दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, स्थानीय पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग। वही क्षेत्र के गांव मौहारी में देवी पंडाल परिसर में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल देवी पंडाल से जगत गुरु निम्बार्काचार्य श्री श्रीजी महाराज के कृपापात्र सर्वेश्वर शरण महाराज व नगेन्द्र त्रिपाठी के मन्त्रोचारण के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा में सर्वप्रथम पीतवस्त्र धारणकर शिववीर सिंह अपनी पत्नी के साथ सिर पर पोथी धारण कर आगे-आगे चल रहे थे। कलश यात्रा देवी पंडाल मौहारी से शुरू होकर मुख्य गलियों से होती हुई शाहपुर, तुमरिहा, फूलपुर, फुटेकुआं से होती हुई पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुचकर समाप्त हुई।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# ताजा खबर
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
ताजा खबर,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद