Post Top Ad
Monday, October 16, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
ताजा खबर
व्यापारियों से सीधे रूबरू हुए आईजी, औचक निरीक्षण कर लिया कानून व्यवस्था का जायजा।
व्यापारियों से सीधे रूबरू हुए आईजी, औचक निरीक्षण कर लिया कानून व्यवस्था का जायजा।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। आईजी कानपुर परिक्षेत्र प्रशान्त कुमार ने जनपद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आने वाले त्योहारों के चलते जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और साथ ही मिशन शक्ति व महिला शक्तिकरण के तहत उन्होंने भ्रमण कर महिलाओं से बातचीत करते हुए जाना कि वह अपने अधिकारों के प्रति कितनी जागरूक हैं। उन्होंने शहर में पैदल मार्च करते हुए मुख्य चौराहे, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं उन्होंने संदिग्ध लोगों तथा बगैर हेलमेट लगाये बाइक चालकों को हेलमेट लगाने की व यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। इस दौरान उनके साथ एसपी चारू निगम, सदर क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद