Post Top Ad
Saturday, October 14, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, नगर में अल्प समय के लिए रूके राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री व महामंत्री, कार्यकर्ताओं से की चर्चा।
रायसेन/उदयपुरा, नगर में अल्प समय के लिए रूके राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री व महामंत्री, कार्यकर्ताओं से की चर्चा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा जबलपुर से भोपाल प्रवास पर जाते समय अल्प समय के लिए उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के उदयपुरा नगर में रूके। इस बीच भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित उदयपुरा के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय संगठन एवं प्रदेश संगठन महामंत्री का उदयपुरा पधारने पर स्वागत किया। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने उदयपुरा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए विस्तार से चर्चा की और कहा की विधानसभा चुनाव की रणभेरी बच चुकी है। हम चुनाव में आ चुके हैं अब हमें कोई इंतजार ना करते हुए प्रचार में जुट जाना है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को विजय श्री प्राप्त करने के काम में लग जाने को कहां। हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। प्रदेश संगठन महामंत्री हितेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लहर पूरे प्रदेश में चल रही है। कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जनता के बीच जाए क्योंकि हम काम की दम पर जनता के बीच जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। इस बीच उदयपुरा भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल, वरिष्ट नेता कुलदीप बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष ऋषि परमार, पूर्व नप अध्यक्ष केशव रघुवंशी, उदयपुरा विधानसभा संयोजक प्रहलाद सिंह लोधी, जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, प्रशांत, विवेक, माधव लोया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद