पुलिस अधीक्षक की बाइक पर जिलाधिकारी, 100 मीटर तक चलाई बाइक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 14, 2023

पुलिस अधीक्षक की बाइक पर जिलाधिकारी, 100 मीटर तक चलाई बाइक।

पुलिस अधीक्षक की बाइक पर जिलाधिकारी, 100 मीटर तक चलाई बाइक।

  • मिशन शक्ति अभियान की बाइक रैली में हुईं शामिल।

पुलिस अधीक्षक की बाइक पर जिलाधिकारी, 100 मीटर तक चलाई बाइक।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण की शुरुआत हुई। जिसमें पुलिस और प्रशासन की तरफ से बाइक रैली निकाली गई। रैली में एसपी चारु निगम ने बाइक चलाई, उनकी बाइक पर डीएम नेहा प्रकाश बैठीं। दोनों अफसरों ने रैली की शुरुआत की। एसपी ने करीब 100 मीटर तक बाइक चलाई।

पुलिस अधीक्षक की बाइक पर जिलाधिकारी, 100 मीटर तक चलाई बाइक।

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम एवं जिलाधिकारी नेहा प्रकाश बाइक पर चलीं। शहर के तिलक स्टेडियम मैदान से मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण का आरंभ शनिवार सुबह 10 बजे से हुआ। मैदान पर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सुसज्जित दोपहिया/चार पहिया वाहनों पर महिला पुलिसकर्मी एवं मैदान में बेटियों और महिलाओं में जागरूकता का संदेश रैली के माध्यम से देने के लिए तैयार थीं।

पुलिस अधीक्षक की बाइक पर जिलाधिकारी, 100 मीटर तक चलाई बाइक।

रैली में करीब 50 दोपहिया वाहन थे, प्रत्येक वाहन पर दो-दो महिला पुलिसकर्मी थीं। रैली के माध्यम से नारी शक्ति का संदेश देना है। बेटियों काे उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। रैली के द्वारा संदेश वाहक का हिस्सा बनने वाली महिला पुलिसकर्मियों में उत्साह था। मिशन शक्ति रैली तिलक स्टेडियम मैदान से आरंभ होकर संजय गेट, सुभाष चौक, शहीद पार्क, तहसील रोड, दिबियापुर तिराहे से बाईपास होते हुए, कचहरी से बड़ी माता मंदिर, होते हुए भोले मंदिर, सहकारी संघ, भारतीय विद्यालय, से दिबियापुर रोड स्थित ककोर मुख्यालय पर समाप्त हुई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...