पुलिया के नीचे म‍िला अज्ञात युवक का शव, कुत्‍ते नोच रहे थे लाश, पुलिस मौके पर मौजूद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 25, 2023

पुलिया के नीचे म‍िला अज्ञात युवक का शव, कुत्‍ते नोच रहे थे लाश, पुलिस मौके पर मौजूद।

पुलिया के नीचे म‍िला अज्ञात युवक का शव, कुत्‍ते नोच रहे थे लाश, पुलिस मौके पर मौजूद।

पुलिया के नीचे म‍िला अज्ञात युवक का शव, कुत्‍ते नोच रहे थे लाश, पुलिस मौके पर मौजूद।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के महराजपुर बहादुर सिंह व दयालनगर गांव के बीच बनी पुलिया के नीचे एक  अज्ञात शव मिला है। आस पास के लोगों ने पुल‍िस को घटना की सूचना दी। पुल‍िस मौके पर पहुंची तो शव को कुत्ते नोच रहे थे। युवक के हाथ में जयपाल नाम ल‍िखा हुआ था। लोगों ने हत्‍याकर शव फेके जाने की आशंका जताई है।

पुलिया के नीचे म‍िला अज्ञात युवक का शव, कुत्‍ते नोच रहे थे लाश, पुलिस मौके पर मौजूद।

फफूंद थाना क्षेत्र के दिबियापुर मार्ग पर दयालनगर निवासी सगुना देवी पत्नी रमेश चंद्र अपने खेत पर धान काटने गई थीं। इसी दौरान महराजपुर बहादुर सिंह व दयालनगर गांव के बीच बनी पुलिया के नीचे काफी कुत्ते खड़े थे। पास में पहुंची तो कुछ कुत्ते एक शव नोचते दिखाई दिए। मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने प्रयास कर रही है।

पुलिया के नीचे म‍िला अज्ञात युवक का शव, कुत्‍ते नोच रहे थे लाश, पुलिस मौके पर मौजूद।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। उसकी जेब से बीड़ी का बंडल मिला है। एक हाथ पर जयपाल लिखा। पीठ व पैर की जांग में चोट के निशान हैं। कुत्तों ने गले से लेकर सिर तक शव को नोच डाला। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। एसपी चारू निगम ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...