कर्ज में डूबे Boyfriend ने Girlfriend के लिए बना डाला गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 25, 2023

कर्ज में डूबे Boyfriend ने Girlfriend के लिए बना डाला गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कर्ज में डूबे Boyfriend ने Girlfriend के लिए बना डाला गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कर्ज में डूबे Boyfriend ने Girlfriend के लिए बना डाला गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दुनियाभर में कई ऐसे लोग है जो अपनी मोहब्बत का इजहार अपने तरीके से या फिर कुछ स्पेशल तरीके से करना पसंद करते हैं। वहीं कुछ जरा हटके ही अपने प्यार को बयां करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और फोटो रोजाना वायरल होते ही रहते हैं, जिसमें कभी अनोखे, तो कभी अजीबोगरीब तरीके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। आज हम आपके साथ एक ऐसा वीडियो शेयर करने वाले हैं जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और आप एंटरटेन भी होंगे। इस वीडियो में एक क्रिएटर अपनी गर्लफ्रेंड के रिचार्ज के चलते कर्ज में डूबने की बात कर रहा है। उसने अपनी समस्या एक गाने के जरिए बताई है, जो अब वायरल हो गया है।

कर्ज से परेशान दीवाने ने सुनाया दिल का दर्द
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति हिंदी फिल्म दिलवाले का गाना गाते हुए दिख रहा है। यह गाना ‘जीता था जिसके लिए’ धुन का है।उसे व्यक्ति ने दिलवाले फिल्म के गाने को अपने हिसाब से मॉडिफाई किया है और गर्लफ्रेंड का रिचार्ज करने के दर्द को उसे गाने के माध्यम से बताया है। उस वीडियो में वह बताता है कि कैसे वह गर्लफ्रेंड का रिचार्ज कराने के चलते कर्ज में आ गया है। जिससे उस व्यक्ति ने कर्ज लिया है, वे लोग उससे कर्ज की रकम वापस मांग रहे हैं और वह उसे चुका नहीं पा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 10 अक्टूबर को शेयर किया गया था। इसे अभी तक एक मिलियन से अधिक बार देखा गया है। हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किया है। कई यूजर कमेंट कर इस पर तंज कस रहे हैं। मुकेश नाम के एक यूजर ने लिखा कि दिलवाले तो बहुत देखे हैं मैं अपने जीवन में लेकिन जो लड़कियों को फोन रिचार्ज के कर्ज में पागल हो जाए ऐसा दिलवाले आज पहली बार देखा है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये मेरा गाना क्यों गा रहा है। ‘ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमें भी दर्द हो रहा है। ‘ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये सीधा दिल पर हमला है। भाई, मैं अभी तक कर्ज नहीं उतार पाया, उसने मुझे लूट लिया। ‘ चौथे यूजर ने लिखा, ‘यह देखकर दुख होता है कि आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...