Post Top Ad
Saturday, October 14, 2023
भ्रष्टाचारियों पर नौरात्रि से पहले मां कालिका का कहर।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
इटावा। लखना कस्बे के बाईपास तिराहे के पास में निर्माणाधीन स्वागत द्वार गेट की स्लिप का मजदूरों द्वारा लेन्टर खोलते समय भरभरा कर ढह गई। गेट के पास से गुजर रहे लोग बाल-बाल दुर्घटना का शिकार होने से बचें। नगर पंचायत लखना के द्वारा 12 लाख की लागत से नगर के स्वागत द्वार गेट का निर्माण कराया जा रहा था। गेट का 75 फीसद कार्य पूर्ण हो चुका था। शनिवार को दो बजे के करीब कल से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्र पर कालिका देवी मंदिर पर आने वाली भीड़ के मद्देनजर गेट का लेंटर खोला जा रहा था कि तभी गेट की ऊपरी स्लिप भरभरा कर ढह गई, जो आधी लटक गई।
शनिवार होने के चलते कालका देवी मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ थी जो गेट के पास से गुजर रहे थे। वह दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे। वही स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों पर घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया कि निर्माण में गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, तो वही अधिकारी मीडिया से मुंह चुराते नजर आए।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद