रायसेन/बरेली, माता रानी की स्थापना के लिए सज गए मंदिर और पंडाल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 14, 2023

रायसेन/बरेली, माता रानी की स्थापना के लिए सज गए मंदिर और पंडाल।

माता रानी की स्थापना के लिए सज गए मंदिर और पंडाल।

रायसेन/बरेली, माता रानी की स्थापना के लिए सज गए मंदिर और पंडाल।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। माता रानी की स्थापना के लिए जगह-जगह आकर्षक रूप से पांडाल तैयार किया जा रहे हैं तो दूसरी ओर माता रानी के विशाल मंदिरों को भी आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। यहां के चमत्कारिक मंदिर शक्ति धाम देवी दुर्गा मंदिर और खेड़ापति माता मंदिर पर विद्युत साज सज्जा की जा रही है। श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यहां पर एकमात्र खेड़ापति माता मंदिर जहां शारदीय नवरात्र के दौरान माता रानी को जल अर्पण करने के लिए हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं बड़ा बाजार स्थित देवी दुर्गा मंदिर शक्ति धाम जो तांत्रिक शोध संस्थान कहलाता है, यहां भी माता रानी की पूजा अर्चना के लिए जहां नगर से श्रद्धालु पहुंचते हैं वहीं आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी काफी तादात में भक्ता माता रानी को हाजिरी देने के लिए और अपना माथा टेकने हेतु पहुंचते हैं। वही मां काली दरबार जहां मां काली की प्रतिमा बरसों से स्थापित है। यहां भी प्रतिदिन विशाल आरती का आयोजन किया जाता है। खेड़ापति माता मंदिर पहुंच मार्ग पर नगर परिषद के माध्यम से विद्युत व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी ओर पहुंच मार्ग को समतलीकरण करवाया गया है। हाल ही में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम संतोष मुद्गल सहित तहसीलदार रामजीलाल वर्मा ने दुर्गा समिति के सदस्यों को विशेष रूप से हिदायत भी है कि आचार संहिता के चलते रात्रि 10.00 बजे के बाद कहीं भी ध्वनि प्रदूषण नहीं होना चाहिए आदेश का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...