17 वर्षीय नाबालिक बेटी से कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म, डरा धमका कर किया अप्राकृतिक यौन शोषण - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 20, 2023

17 वर्षीय नाबालिक बेटी से कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म, डरा धमका कर किया अप्राकृतिक यौन शोषण

17 वर्षीय नाबालिक बेटी से कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म, डरा धमका कर किया अप्राकृतिक यौन शोषण

17 वर्षीय नाबालिक बेटी से कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म, डरा धमका कर किया अप्राकृतिक यौन शोषण

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी बाप ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसे डरा धमका कर दुष्कर्म करने के बाद उसका अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया गया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कलयुग पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयानों में यह बात भी सामने आई है कि उसका पहले भी डरा धमकाकर कलयुगी पिता ने दुष्कर्म किया था। लेकिन तब डर के कारण ये बात उसने किसी को नही बताई। मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कलयुगी पिता जो एयर फोर्स में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और दिल्ली से छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। आरोपी कलयुगी पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाएं। पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया। जिसके बाद मां ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आए हैं। कुछ समय पहले हरिद्वार में भी एक पिता को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...