महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तारी और धारा कम करने के एवज में मांग रही थी 25 हजार की रिश्वत, अब रोते हुए कहा सॉरी - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 20, 2023

महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तारी और धारा कम करने के एवज में मांग रही थी 25 हजार की रिश्वत, अब रोते हुए कहा सॉरी

महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तारी और धारा कम करने के एवज में मांग रही थी 25 हजार की रिश्वत, अब रोते हुए कहा सॉरी

महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तारी और धारा कम करने के एवज में मांग रही थी 25 हजार की रिश्वत, अब रोते हुए कहा सॉरी

उत्तर प्रदेश। मारपीट के मुकदमे में गिरफ्तारी ना करने और धारा कम करने के एवज में पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए महिला सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि महिला ने 25 हजार रुपए की डिमांड की थी और शुरुआती किस्त पांच हजार रुपए की लेते हुए एंटी करप्शन यूनिट ने महिला सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मुरादाबाद के डिलारी थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर पिंकी शर्मा ने शिकायकर्ता से 25 हजार रुपए मांगे थे।


मारपीट के एक मुकदमें में गिरफ्तारी ना करने और मुकदमे में लगी अन्य धाराओं को कम करने के लिए ये रकम की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की, जिसके बाद मामले की जांच कर ट्रैप बिछाया गया। पहली किस्त के पांच हजार रुपए लेते हुए महिला सब इंस्पेक्टर पिंकी शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। ये रिश्वत थाने के अंदर ही ली जा रही थी। पिंकी शर्मा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। 


उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार निवारण संगठन लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई कर रहा है। कुछ समय पहले एक अन्य सब इंस्पेक्टर को भी इसी तरह ट्रैप बिछाकर गिरफ्तार किया गया था। वहीं वाराणसी के पिंडरा तहसली में तैनात राजस्व लेखपाल विकास गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। विकास गुप्ता को बीस हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से बताया गया कि विकास गुप्ता अवैध निर्माण को रोकने हेतू सीमांकन कर रिपोर्ट लगाने के एवज में पीडित से पैसे मांग रहा था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...