अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने हाथों से साफ किया टॉयलेट, कांग्रेस ने कसा तंज़, कहा- नौटंकी कर रहे - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 28, 2023

अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने हाथों से साफ किया टॉयलेट, कांग्रेस ने कसा तंज़, कहा- नौटंकी कर रहे

अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने हाथों से साफ किया टॉयलेट, कांग्रेस ने कसा तंज़, कहा- नौटंकी कर रहे

अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने हाथों से साफ किया टॉयलेट, कांग्रेस ने कसा तंज़, कहा- नौटंकी कर रहे

ग्वालियर। अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल हजीरा में पहुंचकर न सिर्फ परिसर में झाड़ू लगाई, बल्कि टॉयलेट की भी सफाई की। उन्होंने कहा कि वर्तमान के लिए काम करने के साथ-साथ कुछ काम प्रारब्ध तैयार करने के लिए जरूरी है। अस्पताल, स्कूल और मंदिरों में सफाई बहुत जरूरी है। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने तय किया है कि वे समय-समय पर अस्पताल में सफाई करने जाएंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आए दिन अपने क्रियाकलापों और कारनामों को लेकर मीडिया में चर्चा में बने रहते हैं। इससे पहले वे कई बार साफ-सफाई और वार्डों में होने वाली गंदगी को लेकर नालों में भी उतर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ग्वालियर ऊर्जा मंत्री के सफाई अभियान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि विधानसभा से तो उनकी छुट्टी हो चुकी थी, वे अब पार्षदी के लिए तैयारी कर रहे हैं और इस तरह की नौटंकी कर रहे हैं।





मध्य प्रदेश के ऊर्ज मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वे कभी नाला साफ करते हैं तो कभी टॉयलेट साफ करते हैं। इस बार भी तोमर ने कुछ ऐसा ही किया है, जिससे वे चर्चाओं में आ गए हैं। ग्वालियर के एक हॉस्पिटल में मंत्री जी टॉयलेट साफ करते नजर आए हैं, उन्होंने मीडिया से बात भी की है। ऊर्जा मंत्री से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पतला एक मंदिर है। मंदिर में सफाई की जा रही है, इसमें हमारे भगवान आते हैं। भगवान वहीं वास करते हैं, जहां सफाई रहती है। सिविल हॉस्पिटल ग्वालियर देश का आदर्श हॉस्पिटल बनाना है, यह सेवक की कोशिश है। मेरी 57 साल की उम्र हो गई है। इस सेवक से कई अच्छे काम हुए होंगे और कई गलतियां भी हुई होंगी। इस जन्म के साथ-साथ अगले जन्म को ठीक करने लिए भी मुझे कुछ कर्म और करना चाहिए, इससे बढ़िया कोई तीर्थ स्थल नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...