कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वचन को हर हाल में लागू किया जाएगा - विधायक देवेंद्र सिंह पटेल - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 15, 2023

कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वचन को हर हाल में लागू किया जाएगा - विधायक देवेंद्र सिंह पटेल

कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वचन को हर हाल में लागू किया जाएगा - विधायक देवेंद्र सिंह पटेल

कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वचन को हर हाल में लागू किया जाएगा - विधायक देवेंद्र सिंह पटेल

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कांग्रेस प्रत्याशी विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने ग्राम मोटलसिर, बामनवाड़ा, लांजी, अकोला के साथ बाग पिपरिया, छाबारा, उटिया कला, नयागांव, महेश्वर आदि का अपने सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर आशीर्वाद लिया एवं आगामी 17 नवंबर दिन शुक्रवार को हाथ के पंजे का बटन दबाकर मुझे आवश्यक रूप से आशीर्वाद प्रदान करेंगे ऐसी में आप सभी परिवार जनों से अपेक्षा करता हूं। कांग्रेस प्रत्याशी विधायक देवेंद्र सिंह पटेल का ग्रामों के मतदाताओं ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार भी किया।


कांग्रेस प्रत्याशी ने आगामी कमल नाथ सरकार बनने पर कई अच्छी योजनाओं के बारे में विस्तार से जनता को बताया और कहा कि हम प्रत्येक महिला को 1500 रु हर माह देंगे, साथ ही पांच हार्स पावर तक के समस्त किसानों का बिजली बिल माफ किया जाएगा। इसके साथ ही 2 लाख तक का कर्ज जो शिवराज सरकार ने बंद कर दिया है, उसको फिर से चालू किया जाएगा। सहकारिता के चुनाव कराए जाएंगे, विधानसभा गठन के बाद प्रत्यक्ष प्रणाली से मंडी के चुनाव भी सुनिश्चित किए जाएंगे। हमारी मातृशक्ति को 500 रु में गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे जिसमें सभी महिलाएं पात्र रहेंगी। जबकि वर्तमान की भाजपा सरकार तो भेदभाव की राजनीति कर रही है, कई हमारी मातृशक्ति को छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही समस्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी, 27% ओबीसी को आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही कमलनाथ सरकार बनने पर उनको जन विकास की समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...