Post Top Ad
Wednesday, November 15, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
विडियो
रायसेन/बरेली, मतदान के पहले भाजपा ने भेदा कांग्रेस का किला, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के बेटे भाजपा में हुए शामिल; देखें VIDEO
रायसेन/बरेली, मतदान के पहले भाजपा ने भेदा कांग्रेस का किला, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के बेटे भाजपा में हुए शामिल; देखें VIDEO
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है, लेकिन मतदान से पहले भाजपा ने उदयपुरा विधानसभा में भेदा कांग्रेस का किला। मध्य प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री उदयपुरा विधानसभा में मजबूत पकड़ रखने वाले ठाकुर जसवंत सिंह रघुवंशी राजवाड़ा के सुपुत्र योगेंद्र सिंह रघुवंशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की नीति रीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योगेंद्र सिंह रघुवंशी को पार्टी का गमछा पहन कर भाजपा परिवार में स्वागत किया। रघुवंशी को भारतीय जनता पार्टी परिवार में जोड़ने के लिए ठाकुर रामपाल सिंह पूर्व मंत्री की अहम भूमिका रही। योगेंद्र रघुवंशी के भाजपा पार्टी में आने से कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई, क्योंकि ग्राम रजवाड़ा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सेंध लगाई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उदयपुरा भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल ने योगेंद्र का स्वागत किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
.jpeg)




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद