डकैतों ने घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें की पार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 16, 2023

डकैतों ने घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें की पार

डकैतों ने घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें की पार

डकैतों ने घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें की पार

उत्तर प्रदेश। बिजनौर में नगीना देहात के एक गांव में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात से हर कोई सन्न रह गया। इस दौरान बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पीड़िता के शरीर को सिगरेट से भी जलाया। शोर मचाने पर फिर से दुष्कर्म की धमकी दी तो महिला बेहोश भी हो गई। वारदात के बाद से महिला सहमी हुई है, वह इस खोफनाक वारदात के सदमे से उबर नहीं पा रही है। नगीना देहात के गांव में बदमाशों ने एक घर में तांडव मचाया। पड़ोसी की छत से पांच से छह बदमाश घर में दाखिल हुए और पत्नी के साथ मारपीट कर नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। कुछ समय बाद महिला को होश आया तो बदमाशों ने उसे बांध दिया और सिगरेट पीने लगे। इस दौरान बदमाशों ने जलती सिगरेट से महिला के कई अंगों को जलाया। पीड़ित महिला डरी व सहमी हुई है। इस घिनौनी घटना से परिजनों समेत पूरे गांव को हिलाकर रख दिया। ग्रामीण भौचके है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में बदमाशों ने कैसे घटना को अंजाम दिया।

डकैतों ने घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें की पार

पीड़िता के पति, बच्चे और सांस को जब दवाई लेने में देर हुई तो वह धामपुर में रह रहे पति के छोटे भाई के घर रूक गए थे। बुधवार सुबह वह घर लौटे थे और डकैती की जानकारी पुलिस को दी थी। पीड़िता के पति, बच्चे और सास मंगलवार शाम सात बजे के आसपास घर से निकले थे। बदमाश घर के भीतर दाखिल हुए और डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर रात साढ़े दस बजे से पहले चले गए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बुधवार रात नगीना देहात थानाध्यक्ष विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 19 अक्टूबर की रात को भी बदमाशों ने उनके घर में घुसकर 80 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत करने पर भी थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, बल्कि यह कहकर टलका दिया था कि वह क्षेत्र में गश्त बढ़ा देंगे। एसपी बिजनौर नीरज कुमार जादौन ने बताया कि नगीना देहात के गांव में महिला ने घर में घुसकर डकैती और स्वयं के साथ दुष्कर्म की जानकारी दी है। उन्होंने स्वयं घटनास्थल पर जाकर पीड़िता से जानकारी ली है। पीड़िता के पति की तहरीर पर डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन टीमों का गठन कर जांच में लगाया है, बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...