किशोरी का नहाते वक्त बनाया अश्लील वीडियो, दोस्तों ने किया दुष्कर्म - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 16, 2023

किशोरी का नहाते वक्त बनाया अश्लील वीडियो, दोस्तों ने किया दुष्कर्म

किशोरी का नहाते वक्त बनाया अश्लील वीडियो, दोस्तों ने किया दुष्कर्म

किशोरी का नहाते वक्त बनाया अश्लील वीडियो, दोस्तों ने किया दुष्कर्म

उत्तराखंड/कलियर। बाथरूम में नहा रही नाबालिग लड़की का पहले वीडियो बनाया। फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी युवक ने उस वीडियो को अपने दो और दोस्तों को शेयर कर दिया। इसके बाद उन दोनों दोस्तों ने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर पहले 30 हजार रुपये वीडियो डिलीट करने के नाम पर लिए और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कलियर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के ही एक युवक को अपने घर में टाइलें लगाने का कार्य दिया था। इसी दौरान युवक ने उसकी किशोरी की बाथरूम में नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली।

इसके बाद किशोरी को ब्लैकमेल कर चार साल से जबरदस्ती दुष्कर्म करता चला आ रहा है। आरोप है कि किशोरी ने मिलने के लिए मना किया तो युवक ने अपने दो दोस्तों को उसकी अश्लील वीडियो भेज दी। आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के एवज में दोनों युवकों ने किशोरी से 30 हजार रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने किशोरी के ऊपर वीडियो वायरल करने का दबाव डालकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी ने तंग आकर अपनी जान देने की कोशिश की। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अब्दुल, नदीम और नसीम निवासी कोटा मुरादनगर के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...