युवक का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 20, 2023

युवक का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

युवक का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

युवक का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के ग्राम डगरुआपुर में सुबह खेतो पर पानी लगाने आये किसानों ने एक युवक का शव सीसम के पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज मय पुलिसबल के पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पर्स में मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त कर स्वजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ससुरालियों का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा समेत फोरेंसिक टीम पहुँची है। जहाँ उन्होंने नमूने जुटाए है। अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। युवक के परिजनों के आने पर शिकायती पत्र के आधार पर जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी। इटावा जनपद के थाना ऊसराहार के ग्राम अनंतपुर निवासी नीलेश(26) पुत्र रविन्द्र कुमार विगत शुक्रवार को अपने साले राहुल पुत्र महावीर निवासी कटैया जनपद कन्नौज की गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रविवार शाम को 5 बजे सास सुनीता से घर अनंतपुर जाने की कहकर अपाचे बाइक से निकला था। देर रात्रि तक घर नही पहुंचा जिसके बाद ससुरालियों ने उसकी खोजबीन शुरू की रात्रि में पत्नी अपनी माँ व अपने भाई के साथ ढूंढते हुए अपनी ससुराल भी गयी लेकिन नीलेश का कही पता नही चला। सोमवार को बेला थाना क्षेत्र के ग्राम डगरुआपुर में जब किसान अपने खेतों की तरफ गए तो सीसम के पेड़ से युवक का शव लटकता देख थाना पुलिस को सूचना दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...