Post Top Ad
Monday, November 20, 2023
करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने मांगा पांच लाख का मुआवजा
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धीरजपुर में करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस एवं बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा परिजनों को 5 लाख मुआवजा दिए जाने की बात कही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरजपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र रामनाथ अपने खेतों पर पानी लगाने के लिए गया हुआ था। वहीं खेत में ऊपर से गुजरी 11000 हाई वोल्टेज लाइन का एक पोल भी लगा हुआ था। अचानक से पोल में करंट आ गया। वहीं युवक द्वारा पोल को जैसे ही छुआ गया तो वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे करंट से छुड़ाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने आनंद-फानन में उसे औरैया स्थित 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा भी अस्पताल पहुंच गए थे। करंट लगने की जानकारी पाकर विद्युत विभाग के एसडीओ सत्येंद्र एवं जेई भी पहुंच गए। जिन्होंने मृतक को 5 लाख रुपए दिलाए जाने की घोषणा की है। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने भी अस्पताल में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद