रायसेन/बरेली, देवउठनी एकादशी पर ये शुभ संयोग बढ़ा रहे महत्व, भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह कराया गया संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 23, 2023

रायसेन/बरेली, देवउठनी एकादशी पर ये शुभ संयोग बढ़ा रहे महत्व, भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह कराया गया संपन्न।

देवउठनी एकादशी पर ये शुभ संयोग बढ़ा रहे महत्व, भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह कराया गया संपन्न।

रायसेन/बरेली, देवउठनी एकादशी पर ये शुभ संयोग बढ़ा रहे महत्व, भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह कराया गया संपन्न।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इसे देव प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने का शयन काल पूरा करने के बाद उठते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी का विवाह भी किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन से भगवान विष्णु सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। यही वजह से इस दिन से शुभ व मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि एकादशी व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। एकादशी तिथि व गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।


इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर 2023, गुरुवार को शुभ संयोग में आई है। गुरुवार के दिन एकादशी तिथि होने के कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। इसके अलावा देवउठनी एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग व रवि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ये दोनों योग अत्यंत शुभ व लाभकारी माने गए हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 05 बजकर 16 मिनट से 24 नवंबर को सुबह 06 बजकर 50 मिनट तक रहेंगे। रवि योग सुबह 06 बजकर 49 मिनट से शाम 05 बजकर 16 मिनट तक रहेंगे। गन्ने के मंडप सजाकर घरों में भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह संपन्न कराया गया। देवउठनी ग्यारस को लेकर शहर की सड़कों पर गन्ने की दुकान सजाई गई थी, जहां लाखों रुपए के गन्ने की बिक्री की गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...