अपराधियों के विरुद्ध सख्त, नागरिकों के प्रति संवेदनशील मध्यप्रदेश पुलिस, वर्ष 2023 में गंभीर अपराधों में आई कमी
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध घटित अपराधों में आई कमी
- जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने वर्ष 2023 में प्रदेश में अपराध नियंत्रण के साथ ही कट्टरपंथी संगठनों एवं माफियाओें के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है, जिससे नागरिकों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए मध्यप्रदेश पुलिस प्रतिबद्ध है। उनके सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पुलिस द्वारा कई प्रयास किए गए। पुलिस ने जमीनी स्तर पर क्षमताओं को बढ़ाते हुए तकनीकी तंत्र को भी मजबूत बनाया, जिसके उपयोग से जघन्य एवं गंभीर अपराधों को खोजने में उल्लेखनीय सफलता मिली। समाज को जागरूक करने एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच बढ़ाई गई। पुलिस शारीरिक एवं मानसिक रूप से दक्ष हो, इसके लिए भी पुलिसकर्मियों का कौशल संवर्धन एवं क्षमता उन्नयन किया गया। पुलिस ने अपने आदर्श वाक्य “देशभक्ति-जनसेवा” को सार्थक किया।
प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम
- वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त तरीके से संपन्न । मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर रिकॉर्ड वोटिंग की।
- प्रदेश में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, जी-20 सम्मेलन, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, एयर शो जैसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई।
- कट्टरपंथ से प्रभावित एवं उग्र होने वाले युवाओं की पहचान करने के लिए संस्थागत तंत्र तैयार कर रणनीति के तहत कार्यवाही की गई। यही कारण है कि मध्यप्रदेश में शांति व्यवस्था बहाल रही।
- वर्ष 2023 में समस्त तीज-त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दमय वातावरण में संपन्न।
आंतरिक सुरक्षा के लिए डटी रही पुलिस, राष्ट्रविरोधी ताकतों पर सख्त एक्शन
- मध्यप्रदेश में लगातार राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। वर्ष 2023 में तीन बड़ी कार्यवाही की गई हैं। इन कार्यवाहियों में हॉकफोर्स ने 2 महिला नक्सलियों सहित 4 हार्डकोर नक्सलियों को धराशायी किया है। इन सभी नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
- वर्ष 2023 के अप्रैल में हुई कदला मुठभेड़ में महिला नक्सली सरिता तथा सुनीता, कुंदुल-कोद्दापार जंगल क्षेत्र में सितंबर में हुई मुठभेड़ में नक्सली कमलू को भी धराशायी किया जा चुका है। वहीं 14 दिसंबर को हॉकफोर्स ने मड़काम हिड़मा उर्फ चैतु हिड़मा को भी धराशायी कर दिया।
- आमजन का सहयोग पुलिस काे प्राप्त हो सके व नक्सल प्रभावित जिलों के प्रभावित विकासखण्डों के स्थानीय निवासरत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ''विशेष सहयोगी दस्ता'' का गठन किया गया है।
- अगस्त 2023 में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य फरार नक्सली अशोक रेड्डी जबलपुर से गिरफ्तार (अशोक रेड्डी के विरुद्ध तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में 60 से अधिक गंभीर अपराध पंजीबद्ध, 82 लाख रुपये का इनाम)
- मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रतिबंधित संगठनों एचयूटी, जेएमबी औेर पीएफआई पर की प्रभावी कार्यवाही।
मई 2023 में एटीएस, मध्यप्रदेश द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रेड करके कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर/ तहरीक-ए-खिलाफ के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से भोपाल के 10, छिन्दवाड़ा का एक तथा हैदराबाद के 5 सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों से भारी मात्रा में जिहादी साहित्य, तकनीकी उपकरण, एयरगन, छर्रे, कॉम्बेट नाइफ, आयरन रॉड, चाकू, गुप्तियां
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद