बोर्ड बैठक में भाजपा एमएलसी को जड़ा थप्पड़, बसपा और सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 30, 2023

बोर्ड बैठक में भाजपा एमएलसी को जड़ा थप्पड़, बसपा और सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बोर्ड बैठक में भाजपा एमएलसी को जड़ा थप्पड़, बसपा और सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बोर्ड बैठक में भाजपा एमएलसी को जड़ा थप्पड़, बसपा और सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

उत्तर प्रदेश। मेरठ में शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हो गया। यहां भाजपा के पाषर्द को अपना वकतव्य रखने के दौरान बसपा के पार्षद ने भाजपा एमएलसी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसपा और सपा के पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जानकारी के अुनसार, शनिवार को घंटाघर स्थित टाउन हाॅल में नगर निगम की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद रेखा सिंह हाउस टैक्स को लेकर अपनी बात रख रही थीं। विपक्ष के एक पार्षद ने उनका विरोध कर दिया, जिस पर गहमा-गहमी हो गई। इसी बीच भाजपा के एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज भी पहुंच गए।


बोर्ड बैठक में भाजपा एमएलसी को जड़ा थप्पड़, बसपा और सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हंगामे के बीच बसपा पार्षद आशीष चौधरी ने एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज को थप्पड़ मार दिया। इस पर हंगामा और ज्यादा बढ़ गया। सपा पार्षद कीर्ति घोपला भी विरोध में आ गए। इसके बाद बात लात-घूंसों तक जा पहुंची। लड़ते-झगड़ते भाजपा कार्यकर्ता और सपा बसपा पार्षद बाहर तक आ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीष और कीर्ति घोपला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं हंगामे और मारपीट के बीच बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को जैसे-तैसे शांत कराया। इसके बाद सपा व बसपा पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता देहलीगेट थाना पहुंच गए। मारपीट की सूचना पर सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान भी देहलीगेट थाने पहुंचे हैं।

बोर्ड बैठक में भाजपा एमएलसी को जड़ा थप्पड़, बसपा और सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...